बीलखेड़ी वार्षिक उत्सव: विधायक कल्पना देवी ने दी विकास कार्यों की सौगात

प्रमुख संवाद

कोटा, 28 जनवरी। कोटा के लाड़पुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बीलखेड़ी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती कल्पना देवी शामिल हुईं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

बच्चों और शिक्षिकाओं की सराहना
कार्यक्रम के दौरान बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर विधायक ने शिक्षिकाओं की मेहनत और बच्चों की लगन की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और यह हमारे समाज के विकास की बुनियाद है।

विकास कार्यों की घोषणाएं
ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए विधायक ने अपनी प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा, “मेरे तीन प्रमुख उद्देश्य हैं: शिक्षा, स्वास्थ्य और श्मशान।” उन्होंने विद्यालय की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए अपने विधायक कोष से एक नए कक्षा-कक्ष और रसोई निर्माण की घोषणा की।

जल और सड़क की समस्याओं का समाधान
गांव की महिलाओं द्वारा पानी और सड़कों की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करने पर उन्होंने कहा कि, “गांव में नल द्वारा पानी आपूर्ति अगले 10 दिनों में शुरू हो जाएगी, क्योंकि पास में बनी नई पानी की टंकी का कार्य पूर्ण हो चुका है और टेस्टिंग प्रक्रिया चल रही है।” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि गांव की टूटी सड़कों को जल्द ही मरम्मत किया जाएगा।

बच्चों और अभिभावकों को प्रेरित किया
विधायक ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और उन्हें शिक्षा के महत्व और इससे होने वाले लाभों से अवगत कराएं। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्होंने शिक्षा को सर्वोपरि बताया।

पुरस्कार वितरण और प्रोत्साहन
समारोह के अंत में शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विधायक ने पुरस्कार वितरित किए और उनका उत्साहवर्धन किया।

ग्रामवासियों से जुड़ाव का वादा
विधायक कल्पना देवी ने कहा, “आप जब भी मुझे बुलाएंगे, मैं जरूर आपके बीच आऊंगी और आपकी समस्याओं को हल करने का हर संभव प्रयास करूंगी।”

कार्यक्रम का समापन ग्रामवासियों के उज्ज्वल भविष्य और विकास की कामना के साथ हुआ।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!