कांग्रेस शासन में बाधित हुई विकास प्रक्रिया, अब दोगुनी गति से शुरु हुई

प्रमुख संवाद

कोटा, 16 फरवरी।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने रविवार को सांगोद विधानसभा क्षेत्र में 7 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मंत्री नागर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झालरी में तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमली झाड़ में आयोजित शिलान्यास समारोह में भाग लिया। उन्होंने कोटा सांगोद रोड पर 1 करोड़ 34 लाख रुपए की लागत से बनने वाले खेड़ली काकूनिया वाया गरमोडी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खजूरी में 9 लाख 93 हजार रुपए की लागत से कक्षा कक्षा के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झालरी में 29 लाख 33 हजार की लागत से लाइब्रेरी और विज्ञान प्रयोगशाला के कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमली झाड़ में 4 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से विद्यालय के नवीन भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया। इस दौरान 1 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से संपर्क सड़क खेड़ी के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी संपन्न हुआ।

समारोह को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री नागर ने कहा कि विकास एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। कांग्रेस के समय इसमें ब्रेक लगा। अब विकास की इस प्रक्रिया को दोगुनी गति से प्रारंभ किया गया है। जल्दी ही, प्रधानमंत्री सम्मान निधि के रूप में मिलने वाली राशि को बढ़ाकर दुगनी करने किया जाएगा। केंद्रीय बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी 5 लाख तक बढ़ा दी गई है। जिससे किसानों को न्यूनतम ब्याज दर पर 5 लाख रुपए तक का ऋण मिल सकेगा। जिससे किसान को आर्थिक संबल मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना थी। लेकिन पिछली कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और अकर्मण्यता के चलते इस योजना में देरी हुई है। इस योजना के तहत 2025 तक हर घर तक जल पहुंचना था अब सरकार ने राजस्थान में योजना की क्रियान्विति 2028 तक बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि परवन के लिए वंचित क्षेत्र को लाभ दिलाने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। हरिपुरा मांझी के नीचे डेम बनाकर असिंचित क्षेत्र को पानी देने का काम करेंगे। ईआरसीपी की फाइनल डीपीआर बनेगी तो इस क्षेत्र को जोड़कर भी उसमें भेजा जाएगा।

मंत्री नागर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि झूलते तारों के कारण ट्रिपिंग, फॉल्ट या जनहानि नहीं होनी चाहिए। इसको लेकर बजट में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मंत्री नागर ने कहा कि अधिकारी जनता के कार्य को टालने की प्रवृत्ति छोड़ दें। बिना पूछ परख के भी कोई व्यक्ति आता है तो उसको उतना ही महत्व मिलना चाहिए। ज्यादा समस्या आने का मतलब है कि अधिकारी काम करने में सक्षम नहीं है। फिर उस कर्मचारी के बारे में भी विचार होगा।

टेल तक पहुंचाने के दिए निर्देश
मंत्री नागर ने कहा कि सावन भादों परियोजना में सदैव भाजपा शासन में ही काम हुए हैं। एक बार फिर सावन भादों डैम के गेट का जीर्णोद्धार कराकर तेल तक पानी पहुंचाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को भी टेल तक हर हालत में पानी पहुंचाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि आलनिया बांध की रिपेयरिंग, मेंटेनेंस और पक्का करने का काम किया जाएगा। इसको बजट में मांग को पूरा करने के प्रयास किया जा रहे हैं। सर्वे भी शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि आमली झाड़ में सड़क का रिपेयरिंग और पैच वर्क का काम मंडी कमेटी के द्वारा जल्दी शुरू हो जाएगा। वहीं आमली झाड़ में जल्दी ही जीएसएस बनेगा तो विद्युत आपूर्ति में सुधार हो सकेगा।

इस अवसर पर जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, उपप्रधान ओम नागर अडूसा, जिला परिषद सदस्य अंजना मीणा, पंचायत समिति सदस्य गुड्डी बेरवा, दुष्यंत शर्मा, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धनराज मीना, मंडल अध्यक्ष विजय शंकर सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवराज नागर, पूर्व प्रधान नंदकिशोर मालव, मंडल प्रतिनिधि धनराज नागर, विष्णु मालव, जितेंद्र हूण, सोनू नागर, प्रमोद मीणा, भीमराज मीणा समेत कईं लोग मौजूद रहे।

जनसुनवाई कार्रवाई के निर्देश दिए
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर विभिन्न परिवाद दिए गए। जिस पर मंत्री नागर ने मौजूद अधिकारियों को बुलाकर उनको त्वरित कार्यवाही और समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इरिगेशन कार्य में शिकायत आने पर उन्होंने मंत्री श्रीनागर ने कार्य के गुणवत्ता और मेजरमेंट की जांच के बाद ही पेमेंट करने की निर्देश दिए।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!