भव्य स्वरूप में मनाया जायेगा हिन्दू नववर्ष 2082

प्रमुख संवाद

कोटा 4 मार्च। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दू नववर्ष 2082 के आगमन पर स्वागत अभिनंदन हेतु सर्व हिन्दू समाज की बैठक मंगलवार को माहेश्वरी भवन, झालावाड़ रोड़ पर आयोजित हुई जिसमें कार्यक्रम एवं दायित्वों को अंतिम रूप दिया गया।

सर्व हिन्दू समाज की बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिंह, पन्ना लाल शर्मा , गोपाललाल गर्ग , नरेन्द्र कंसूरिया, गोविन्द नारायण अग्रवाल मंचस्थ रहे एवं अपने विचार व्यक्त किये । संचालन डा बाबूलाल भाट नें किया।

समिति में अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल, महामंत्री छगन माहुर, उपाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, कुलदीप माथुर, आनंदस्वरूप राठी, हरिवल्लभ मेघवाल, विकास शर्मा, बी एल पचेरवाल, क्रांति जैन, संदीप चाँदीवाला, जितेंद्र गोयल, गिरधर पंजवानी, सुनीता व्यास, गिरजा सुमन, नीलप्रभा नाहर, रेणु मिश्रा, रीना शुक्ल, स्वेता जैन एवं अनुसूईया गोस्वामी होंगे।

वहीं मंत्री अनिल जैन, बाबूलाल भाट, रवि विजय होंगे कोषाध्यक्ष रामकुमार मेहता, अरविन्द गोयल, महेश विजय, पंकज मेहता, मुकेश विजय होंगे। मीडिया एवं प्रचार प्रसार हेतु अरविन्द सिसोदिया एवं अनिल तिवारी होंगे।

शोभायात्रा संयोजक सत्यनारायण श्रीवास्तव, बाबूलाल भाट, लोकेन्द्र सिंह राजावत सह संयोजक रौनक आनंद, हेमंत विजय, मुकुट नागर, लव शर्मा, राकेश मिश्रा, रवि विजय, सत्यप्रकास शर्मा बालिता, विकास शर्मा, मनोज पूरी, योगेश रेनवाल होंगे।

वहीं मंगल कलश शोभा यात्रा हेतु श्रीमती रेणु मिश्रा, सुनीता व्यास, रीना शुक्ला, स्वेता जैन, मधु भास्कर, गिरजा सुमन, रमा शर्मा,कुसुम शर्मा, कविता शर्मा, सोनल गोयल और नील प्रभा देखेंगी.

हिन्दू स्वदेशी मेला आयोजन के मेला संयोजक किसन पाठक, सह संयोजक नारायण लाल हेड़ा,प्रमोद राठौर,नेता खंडेलवाल को नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर वक्ताओं नें कहा कि “हमारा नववर्ष सबसे प्राचीन है, जब ब्राह्मजी ने सृष्टि सृजन किया तब से ही यह अस्तित्व में है। हम सभी को अपने नववर्ष को उत्साह और उल्लास के साथ मनाना चाहिए।

वक्ताओं ने कहा कि हमारी संवत व्यवस्था श्रेष्ठतम कालगणना एवं पूर्ण वैज्ञानिकता पर आधारित परिपूर्ण है, संपूर्ण हिन्दू समाज इसी के आधार पर अपने तीज त्यौहार व्रत और शुभ कार्यों को सम्पन्न करते हैँ। हमारा संवत हमारी तिथियां हमारे सामाजिक जीवन का आधार हैँ। इसलिए इस अवसर का ऐतिहासिक अभिनन्दन करना चाहिए “

इसी के साथ हिन्दू नववर्ष 2082 के शुभारम्भ वर्षप्रतिपदा एकम, 30 मार्च को विशाल हिन्दू नववर्ष शोभायात्रा, मंगल कलशयात्रा एवं 28 मार्च को हिन्दू स्वदेशी मेले के आयोजनों के लिए अलग – अलग टोलियों का गठन किया गया है।

मुख्य आयोजन हिन्दू नववर्ष शोभायात्रा 30 मार्च को दशहरा मैदान से श्रीनाथपुरम स्टेडियम तक आयोजित होगी। इसमें महिलाएं मंगल कलश के साथ सम्मिलित होंगी।

हिन्दू स्वदेशी मेले का आयोजन 28 मार्च को सेवन वंडर्स पर आयोजित होगा। हिन्दू नववर्ष स्वदेशी मेले का आयोजन 28 मार्च को सेवन वंडर्स पर आयोजित होगा।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!