राउंड टेबल 306 ने ‘वन कॉज, वन कमिटमेंट’ अभियान का आगाज, पशुओ की उपचार हेतु उठे हाथ


प्रमुख संवाद, 04 मार्च।

कोटा। राउंड टेबल 306 ने अपने विशेष सामुदायिक सेवा अभियान “वन कॉज, वन कमिटमेंट” की शुरुआत की। इस पहल के तहत, एक नेक कार्य किया जाएगा, जिससे समाज को लाभ पहुंचे।
चेयरमैन स्वप्निल गोयल ने बताया कि अभियान की शुरुआत सिटी पेट हॉस्पिटल में हुई, जो बीमार और घायल पशुओं के इलाज के लिए समर्पित है। यह अस्पताल सड़क दुर्घटनाओं में घायल जानवरों की देखभाल करता है और जन सहयोग के माध्यम से संचालित होता है। राउंड टेबल 306 द्वारा एक दुर्घटनाग्रस्त कुत्ते के इलाज के लिए ₹9,450 की आर्थिक​ सहायता प्रदान की।
डॉ. त्रिभुवन साई ने अस्पताल की सेवाओं और पशु चिकित्सा उपचारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। राउंड टेबल 306 हमेशा सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहा है, और यह अभियान इस समर्पण का एक और प्रमाण है।
राउंड टेबल 306 के चेयरमैन स्वप्निल गोयल ने बताया कि इस पहल के पहले दिन सभी टेबलर्स ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, और आगे भी इसी तरह पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य करते रहेंगे।
गौरतलब है कि राउंड टेबल इंडिया वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता आ रहा है और देशभर में बच्चों के लिए स्कूलों में क्लासरूम्स का निर्माण कर रहा है, ताकि हर बच्चा बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सके।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!