विकसित समाज 2026: माहेश्वरी महासभा ने अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन की तैयारियों का किया आह्वान

प्रमुख संवाद, 10 मार्च।

जोधपुर। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के पश्चिमांचल सम्मेलन का आयोजन माहेश्वरी जनउपयोगी भवन, जोधपुर में हुआ, जिसमें पश्चिमांचल के विभिन्न प्रदेशों से 600 से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कोटा पश्चिमांचल उपसभापति राजेश कृष्ण बिरला ने अपने संबोधन में “विकसित समाज 2026” के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण पर बल देते हुए आर्थिक सशक्तिकरण, युवा विकास और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

इस दौरान महासभा के जनवरी 2026 में जोधपुर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। सम्मेलन में समाज की प्रमुख योजनाओं जैसे निराश्रित विधवा सहायता, पुनर्विवाह अनुदान, महिलाओं के स्वावलंबन हेतु ब्याज सब्सिडी, मिशन IAS 100, ABMM इनोवेट और वैचारिक प्रवाह कार्यक्रम पर चर्चा की गई।

माहेश्वरी समाज के युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया और सभी पदाधिकारियों ने समाज की प्रमुख योजनाओं को 2026 तक घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!