आरटीयू 14वें दीक्षांत समारोह-2025 की पूर्व संध्या पर गोल्डन प्राइड डिनर का आयोजन

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 24 मार्च 2025, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के 14वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में पूर्व संध्या पर विश्वविद्यालय परिसर में गोल्डन प्राइड कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आरटीयू के सह जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम के सम्माननीय अतिथि आरटीयू कोटा, तत्कालीन इंजीनियरिंग कॉलेज कोटा, के पूर्व छात्र एवं पंजाब सरकार के शासन सचिव सुमेर सिंह गुर्जर,आईएएस एवं अध्यक्षता कुलपति प्रो.एसके सिंह करेंगे। प्रतिवर्ष की भांति पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में 14वें दीक्षांत समारोह में प्रदान किये जाने वाले स्वर्ण पदक और पीएचडी उपाधि प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों के सम्मान में रात्रि भोज “गोल्डन प्राइड डिनर” का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आरटीयू कोटा के संघटक अभियांत्रिकी महाविद्यालय यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित करने वाले पूर्व विद्यार्थियों को भामाशाहो के प्रायोजित मेडल द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर कुलपति प्रो. एस के सिंह और पंजाब सरकार की शासन सचिव सुमेर सिंह गुर्जर,आईएएस और भामाशाह, विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, अधिकारी और स्टाफ मेंबर्स उपस्थित रहेंगे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!