कोटा की समृद्धि की कामना के साथ माता महालक्ष्मी को लगाया 56 प्रकार के विविध व्यंजनों का भोग

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 7 अप्रैल।
श्री अग्रसेन संस्कार सेवा समिति कोटा संभाग के तत्वावधान में श्री राम धाम आश्रम रावतभाटा रोड़ पर आयोजित हो रहे छप्पन भोग कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को विश्व कीर्तिमान को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। इस दौरान माता लक्ष्मी को महाछप्पन भोग लगाकर उनसे कोटा की समृद्धि, प्रगति और खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम संयोजक अशोक अग्रवाल सब्जी वालों ने बताया कि महाछप्पन भोग का आयोजन कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स की कमी के चलते अर्थव्यवस्था को हो रहे नुकसान की भरपाई करने की कामना के साथ किया गया है। माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से कोटा की अर्थव्यवस्था को फिर से पंख लग सकेंगे।

उन्होंने बताया कि माता महालक्ष्मी, देवी सरस्वती, अन्नपूर्णा देवी, बाबा भोलेशंकर और बाबा खाटूश्याम को 56 प्रकार के विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाकर प्रतिदिन प्रार्थना की जा रही है। छप्पन भोग में 16 प्रकार की बर्फी, 14 प्रकार के लड्डू, 10 तरह की काजू की मिठाई, छह तरह की बादाम की मिठाई, 6 तरह के मैदा के पकवान, मिक्स ड्राई फ्रूट्स से निर्मित 10 प्रकार की मिठाइयां तैयार की गई हैं। इसके अलावा विभिन्न कचोरी, नमकीन, गुजिया, मैसूर पाक, सोहन पपड़ी समेत कई प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि छप्पन भोग में काजू कतली, मावा की बर्फी, मलाई बर्फी, बेसन बर्फी, मूंग दाल बर्फी, तिरंगा बर्फी, पेड़ा, नुक्ति के लड्डू, लाल हरे लड्डू, मावा के लड्डू, मूंग दाल के लड्डू, उड़द दाल के लड्डू, गेहूं के आटे के लड्डू, सूजी मैदा के मिक्स लड्डू, गुलदानी, शक्कर पाडे समेत नुक्ति के कलश आदि सजाए गए हैं।

प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि मंगलवार को महाछप्पन भोग आयोजन का अंतिम दिन है। रात्रि 8 बजे से छप्पन भोग की प्रसादी का वितरण होगा। वहीं रात्रि को 10 बजे से श्याम बाबा का जागरण भी मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। छप्पन भोग के दर्शन प्रातः 6 से रात्रि 10 बजे तक हो रहे हैं। जिन्हें सर्वसमाज के लिए खोला गया है।

छप्पन भोग की प्रार्थना में अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल, महामंत्री अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, प्रवक्ता संजय गोयल, डॉ. आरके जैन, हेमलता अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, कांता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, द्रोपदी अग्रवाल, सुनीता गोयल, डॉ. आरके राजवंशी, जगदीश अग्रवाल प्रोपर्टी, नत्थीलाल अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, परमानन्द गर्ग, हनुमान गुप्ता, रूचि अग्रवाल, अनिता मित्तल, लोकेश गोयल, ललित ऐरन समेत कईं लोग मौजूद रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!