हज सहायतार्थ नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा 19 अप्रेल। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोटा शहर जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा ने बताया की राजस्थान राज्य हज कमेटी द्वारा, हज-2025 में चयनित हज यात्रियों को हज यात्रा के दौरान किये जाने वाले अरकान विभिन्न गतिविधियों, टीकाकरण एवं व्यवस्थागत दिर्नेशों की जानकारी उपलब्ध करवायें जाने बाबत् दिनांक 20 अप्रेल 2025 को जंगली शाह बाबा दरगाह, कोटा में प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु कोटा शहर से मुन्ना खान, मुजाहिद अंसारी, जावेद खान एवं अब्दुल लतीफ को पूर्व में नियुक्त प्रशिक्षकों के सहायतार्थ नियुक्त किये गये है।

राजस्थान हज कमेटी द्वारा हज यात्रियों के सहयोग हेतु नियुक्ती पर कार्यकर्ताओं ने जी एम ए प्लाजा सभागार जाकर भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन को पुष्पगुच्छ देकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुजीब अली, जिला मंत्री शहजाद अहमद, कोषाध्यक्ष अब्दुल वहाब, एवं कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!