डाॅ.सुशीला जोशी की प्रथम बाल काव्य संग्रह भोर के तारे का विमोचन

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा 2 मई। रंगीतिका संस्था के संयोजन में डाॅ.सुशीला जोशी की प्रथम बाल काव्य संग्रह भोर के तारे का विमोचन का आयोजन प्रेस क्लब कोटा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार जितेन्द्र निर्मोही ने की।

मुख्य अतिथि गजेन्द्र व्यास, विशिष्ट अतिथि कवि साहित्यकार अतुल कनक रहे, मुख्य वक्ता कवयित्री स्नेहलता शर्मा रहीं। कार्यक्रम संयोजिका साहित्यकार रीता गुप्ता रही, संचालन कवि महेश पंचोली ने किया एवं रंगीतिका संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे। काफी संख्या में साहित्यकार, परिवार जन उपस्थित रहे। आभार आशीष जोशी,शुभि जोशी ने प्रकट किया तथा सभी मंचासीन अतिथियों को पर्यावरण सुरक्षा हेतु पौधे सहित गमले प्रतीक भेंट किए। उपस्थित साहित्यकार डाॅ. रघुराज सिंह कर्मयोगी भगवती प्रसाद गौतम, विजय शर्मा, नवीन गौतम, वैदेही गौतम, सुमन शर्मा, अल्पना गर्ग, समरस संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि जैन, राजेन्द्र जैन, रेणु सिंह राधे, साधना शर्मा, राधा तिवारी अंता से, डाॅ.इन्दुबाला शर्मा, डाॅ.अपर्णा पांडे, श्यामा शर्मा आदि उपस्थित रहे। सभी ने बहुत बधाई सुशीला जोशी को कृति विमोचन की दी। सभी पधारे विद्वानों का आभार रंगीतिका संस्था की ओर से व्यक्त किया गया।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!