Written by : प्रमुख संवाद
कोटा, 9 मई। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा-कोटा द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर संस्था की प्रेरणा स्त्रोत एवं प्रदेश चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला की अगुवाई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं नोबेल शांति पुरस्कार विजेता हेनरी डुनेंट पुष्पाजंली अर्पित करने के साथ हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा,कि”रेड क्रॉस संस्था न केवल आपदाओं में बल्कि आम दिनों में भी मानव सेवा के लिए सतत कार्यरत है। रक्तदान एक ऐसा पुण्य कार्य है जो अनगिनत ज़िंदगियाँ बचा सकता है। यह संस्था जरूरतमंदों की सेवा में हमेशा अग्रणी रही है।”
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव जगदीश जिंदल ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा,”रेड क्रॉस दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह मानवता की सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस संस्था के कार्यकर्ता बिना किसी लालच के, निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा में समर्पित हैं।”
कोषाध्यक्ष लक्ष्मण नैनानी ने कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार विजेता हेनरी डुनेंट की जयंती के रूप में आयोजित विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई को सम्पूर्ण विश्व में आयोजित किया जाता है। हेनरी डुनेंट ने ही 1863 में इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस (ICRC)की स्थापना की थी। बाद में 1920 में इसी की एक संस्था भारत में बनी, जिसका नाम ‘इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी’ रखा गया
इस अवसर पर सचिव रिछपाल पारीक एवं कोषाध्यक्ष लक्ष्मण नैनानी ने सभी रक्तदाताओं और उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया। साथ ही निदेशक अशोक मीना और अनीस राईन ने रेड क्रॉस संस्था के सामाजिक कार्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। आयोजन के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।