जार बारां की नवीन कार्यकारिणी घोषित: नये जोश और जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता को समर्पित नेतृत्व

Written by : प्रमुख संवाद


बारां, 16 मई
जनहित और निष्पक्ष पत्रकारिता को नई दिशा देने के उद्देश्य से केलवाड़ा जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की बारां जिला इकाई (2025-26) की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा सर्वसम्मति से सम्पन्न हुई।
इस निर्णय को प्रदेश संयोजक राकेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी तथा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुश कुमार मिश्रा द्वारा अनुमोदित करते हुए औपचारिक रूप से घोषित किया गया।

जार जिला अध्यक्ष ब्रजमोहन राठौर ने जानकारी दी कि यह कार्यकारिणी अनुभवी व ऊर्जावान पत्रकारों का संयोजन है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और समाज के लिए प्रतिबद्ध पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।

घोषित नवीन कार्यकारिणी इस प्रकार है:

  • वरिष्ठ प्रवक्ता: रामचरण माली
  • सचिव: लेखराज शर्मा
  • कोषाध्यक्ष: धर्मेंद्र गुप्ता
  • उपाध्यक्षगण: हेमंत यादव, राजेन्द्र तोमर, राकेश शर्मा, संजय ओझा
  • जिला मीडिया प्रभारी: बलराम मेहता, संजय राठौर
  • सदस्य / सलाहकार: कार्तिक सेन, कुलदीप सोलंकी, प्रमोद शर्मा (सीसवाली), महावीर सुमन, महेश गोड, कुलदीप शर्मा, इश्हाक मोहम्मद, हर्षित भार्गव, नवीन मेहता
  • ब्लॉक अध्यक्ष (शाहाबाद): दीपक मेहता (समरानिया)

इस कार्यकारिणी में अनुभव और नवचेतना का सुंदर समावेश किया गया है, जो जिले भर के पत्रकारों को एकजुट कर उनके अधिकारों और दायित्वों की रक्षा करेगा।

जल्द ही इस नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।


Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!