राष्ट्रीयता मानवता अखंडता समृद्धि फाउंडेशन की पहल से 20 हजार मीटर लंबा तिरंगा फहराने का अभियान

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा 6 जून।राष्ट्रीयता मानवता अखंडता समृद्धि फाउंडेशन की ओर से आरामघ गोविंद देव जी के प्रांगण में शुक्रवार को “अखंड भारत मिशन” का पोस्टर विमोचन किया गया। इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत 14 अगस्त को अल्बर्ट हॉल से लेकर जवाहर सर्किल,जयपुर तक 20 हजार मीटर लंबा तिरंगा फहराया जाएगा, जिसमें 30 हजार नागरिक अपने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लेंगे। कोटा में रेडक्रॉस के संस्थापक राजेश कृष्ण बिरला,कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी,लघु उघोग भारती के कोटा के अध्यक्ष अंकुर गुप्ता,रानपुर ईकाई अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,हाडौती सोलर पावर एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने पोस्टर का विमोचन किया।
पोस्टर विमोचन समारोह में रेड क्रॉस सोसायटी के स्टेट चैयरमेन राजेश कृष्ण बिरला ने अपने उद्बोधन में कहा कि “अखंड भारत मिशन जैसे अभियान देश की युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने का काम करते हैं।कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि “व्यापारिक समुदाय भी इस राष्ट्रीय मिशन का पूरा साथ देगा। यह गर्व की बात है कि राजस्थान में इतने बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय एकता का यह अभियान चलाया जा रहा है।
आरमास फाउंडेशन के संयोजक जितेंद्र गोयल ने बताया कि यह अभियान देशभक्ति की भावना को मजबूत बनाने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मिशन का मुख्य लक्ष्य देश के नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जगाना और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाना है।
यह कार्यक्रम राजस्थान प्रदेश में अपनी तरह का पहला और अनूठा आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिक सीमा पर अपने शौर्य से देश के दुश्मनों के नापाक इरादों को नाकाम करते हैं, और यह अभियान उन्हीं के सम्मान में तथा देश के कत्तव्य नागरिकों की ओर से शहीदों की होत्सला अफजाई के लिए आयोजित किया जा रहा है।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!