मुकेश शर्मा ‘नेपाली’ बने भारत तिब्बत सहयोग मंच बारां के जिला अध्यक्ष

Written by : लेखराज शर्मा


कैलाश मानसरोवर हमारी आस्था का केंद्र है, इसकी मुक्ति प्रत्येक हिंदू का कर्तव्य — अरविंद कौशल

बारां, 16 जून — भारत तिब्बत सहयोग मंच की बारां जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक मंच के चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष अरविंद कौशल के मुख्य आतिथ्य एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन के तहत मुकेश शर्मा ‘नेपाली’ को बारां जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें नियुक्ति पत्र देकर माल्यार्पण किया गया तथा शीघ्र जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश भी प्रदान किए गए।

मुकेश शर्मा वर्तमान में हिंदू अखाड़ा समिति के अध्यक्ष हैं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए मंच ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारीगण:
प्रांत प्रचार प्रमुख अरविंद सिसोदिया, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक अनिल शर्मा, जिला प्रचार प्रमुख हुकूमत सिंह झाला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रांत अध्यक्ष अरविंद कौशल ने कहा:

“भारत की सीमाओं की रक्षा अत्यंत आवश्यक है। तिब्बत कभी चीन का हिस्सा नहीं था। तिब्बत पर चीन के कब्जे के बाद ही भारत की सीमाएं असुरक्षित हुई हैं। भगवान शिव का निवास कैलाश मानसरोवर चीन के अधीन होना भारत की आध्यात्मिक और भौगोलिक संप्रभुता के लिए चुनौती है। तिब्बत की स्वतंत्रता भारत की सुरक्षा का मूल है।”

उन्होंने युवाओं और आम जनता से आह्वान किया कि वे चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करें और कैलाश मानसरोवर की मुक्ति हेतु जन-जागरण अभियान में सहभागी बनें।

प्रांत महामंत्री अरविंद सिसोदिया ने मंच के उद्देश्य स्पष्ट किए:

“मंच का ध्येय राष्ट्र सर्वोपरि की भावना का प्रचार-प्रसार करना है। हम कैलाश मानसरोवर की मुक्ति, चीनी वस्तुओं के बहिष्कार, और पर्यावरण-संरक्षण जैसे विषयों पर समाज में जागरूकता ला रहे हैं।”

प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक अनिल शर्मा ने बताया:

“मंच की स्थापना को 25 वर्ष से अधिक समय हो चुका है। यह संगठन बिना किसी राजनीतिक उद्देश्य के राष्ट्रहित में निरंतर सक्रिय है।”

नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा ‘नेपाली’ ने कहा:

“संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर मैं खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा। बारां जिले में मंच की गतिविधियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।”

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
दिनेश सोनी, बलवंत सिंह, गोविंद शर्मा, बुद्धि प्रकाश शर्मा, कांति चंद शर्मा, मनोज शर्मा, विशाल सिंह, महेंद्र शर्मा, पवन सुमन, रवि पुजारी, अजय नगर, रूबी सुमन, पूजा नामा मन्नू, विक्की सेन, दीपक, बंटी, रोहित, यज्ञेश शर्मा, यश शर्मा, प्रशांत दाधीच, प्रखर शर्मा, आनु शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!