मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सौपा राउण्ड टेबल कोटा चैप्टर्स को सम्मान पत्र

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 28 जून। शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए कोटा के राउण्ड टेबल इंण्डिया के चैप्टर्स को 28 वां भामाशाह सम्मान जयपुर के माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के तक्षशिला सभागार में शनिवार को आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सौपा गया। टेबल की ओर से कोटा चैप्टर्स के लव कुमार अग्रवाल, करण पंड्या, नभ शर्मा ने यह सम्मान प्राप्त किया।
कोटा राउण्ड टेबल की इकाई 281 के प्रयासो के लिए उन्हे वर्ष 2025 का 29वां भामाशाह सम्मान समारोह दिया गया है। अध्यक्ष नीमिश पाराशर ने बताया कि वर्ष 2024—25 में राजकीय स्कूलों के गुणात्मक सुधार और विस्तार हेतु व कोटा जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के विकास में प्रशंसनीय योगदान के लिए यह सम्मान सौपा गया है। गौरतलब है कि शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 में, राउंड टेबल इंडिया कोटा राउंड टेबल 281 नें विभिन्न राजकीय स्कूल में 10 कक्षा कक्षों का निर्माण 55लाख रूपये की लागत करवाया था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी भामाशाह शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग का नेक एवं सराहनीय कार्य कर रहे हैं। विद्यालयों के निर्माण, पुनर्निर्माण और बच्चों को आधुनिक शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने जैसे कार्यों में उन्होंने अपना धन लगाया है। उन्होंने कहा कि भामाशाह केवल इमारतें नहीं बनवा रहे, बल्कि हमारे बच्चों के सपनों को भी एक नई उड़ान दे रहे हैं। भामाशाह स्वयं से ऊपर उठकर अपने समाज, क्षेत्र और राष्ट्र के विकास की सोच के साथ कार्य कर रहे हैं।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!