Written by : प्रमुख संवाद
कोटा, 24 जुलाई। तपोभूमि प्रणेता, पर्यावरण संरक्षक एवं जैनाचार्य आचार्य 108 श्री प्रज्ञासागर जी मुनिराज के 37वें चातुर्मास के अवसर पर महावीर नगर प्रथम स्थित प्रज्ञालोक में हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवं कोटा उत्तर विधायक संदीप शर्मा ने उपस्थिति दर्ज कर श्रावकों को पौधे भेंट किए।
चेयरमैन यतिश जैन खेडावाला ने बताया कि यह 251 पौधे वितरण कार्यक्रम उनकी माताश्री की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आचार्य श्री प्रज्ञासागर के आज्ञानुसार किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष लोकेश जैन सीसवाली ने किया।
स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का आह्वान करते हुए कहा कि “हमारे घरों में छोटी-छोटी चीजें भी विदेशी होती हैं, ऐसे में यह सही मायनों में देशभक्ति नहीं है। यदि हम स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं तो देश आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से अग्रसर हो सकता है।” उन्होंने पॉलीथीन का प्रयोग नहीं करने और पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने की भी अपील की।
गुरुदेव का संकल्प : एक करोड़ पौधारोपण
महामंत्री नवीन दौराया ने जानकारी दी कि गुरुदेव आचार्य प्रज्ञासागर जी मुनिराज ने एक करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में हरियाली अमावस्या पर 251 पौधों का वितरण किया गया। 10 अगस्त को महिलाएं एवं पुरूष पौधों को रक्षासूत्र बांधकर यह संकल्प लेंगे कि वे मन, वचन और काया से किसी भी पौधे की हानि का कारण नहीं बनेंगी। यदि दुर्भाग्यवश कोई पौधा नष्ट होता है, तो उसके बदले 10 नए पौधे लगाने का संकल्प लिया जाएगा।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अजय जैन ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विधायक संदीप शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री जगदीश जिंदल, संरक्षक विमल जैन (नांता), रिद्धि—सिद्धि जैन मंदिर अध्यक्ष राजू गोधा, महावीर नगर दितीय जैन मंदिर अध्यक्ष दर्पण कांसलीवाल सहित अनेक गणमान्यजनों ने गुरुदेव को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंगल अवसरों की श्रृंखला
विनय शाह ने जानकारी दी कि दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र विराजमान, आरती एवं पूजन जैसे विविध धार्मिक अनुष्ठान मनोहरलाल–चेलना, सीए धर्मचंद–श्वेता जैन तथा समस्त शाह परिवार (नासिरदा वाले), इंद्र विहार द्वारा संपन्न हुए।
चातुर्मास के अंतर्गत ‘श्रेष्ठी परिवार’ का गौरव इस वर्ष पीयूष सोनी, कुशाल, नितिन, राहुल धनोप्या परिवार, सुरेश, योगेश, शोभित एवं नगेदा परिवार (देवाशीष सिटी, बोरखेड़ा) को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अजय जैन के साथ विनय बिलाला, संजय खटकिड़ा, शम्भू जैन, लोकेश दमदमा, योगेश सिंघम, अनिल दौराया, विकास मजीतिया, नीलेश खटकिडा, आशीष जैसवाल, अजय मेहरू, संजीव जैन, शैलेन्द्र जैन ‘शैलू’, गुलाबचंद लुहाड़िया, मिलाप अजमेरा,विनय शाह,नितेश बडजातिया, अजय खटकिडा,अर्पित सराफ, भूपेन्द्र जैनविनय बलाला, लोकेश दमदमा,विकास मजीतिया,कपिल आगम,आशीष जैसवाल,अनिल दौराया,नवीन बाबरिया,विनोद जैन व संजीव जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
