दाधीच महिला मंडल का ‘लहरिया उत्सव’ धूमधाम से सम्पन्न

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 31 जुलाई। दाधीच महिला मंडल द्वारा आयोजित ‘लहरिया उत्सव’ पारंपरिक उत्साह और आधुनिक ऊर्जा के संगम के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने भाग लेकर उत्साह व उमंग का परिचय प्रस्तुत किया।
अध्यक्ष स्मिता दाधीच ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मां दधिमती के पूजन से हुई, जिसके पश्चात उपस्थित अतिथियों और निर्णायकों का पारंपरिक राजस्थानी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में दो आयु वर्गों 25 से 45 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
महामंत्री अम्बिका दाधीच ने बताया कि तीन चरणों में संपन्न लहरिया क्वीन प्रतियोगिता के अंतर्गत पहले राउंड में परिचय, दूसरे में कैटवॉक, तथा तीसरे में राजस्थानी लोकगीतों और बॉलीवुड गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।
निर्णायक मंडल में मंजुश्री त्रिपाठी व वंदना सिंघल ने 25 से 45 आयु वर्ग में खुशबू दाधीच प्रथम व रनअप लक्षिता दाधीच और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मीनाक्षी शर्मा प्रथम व दितिय स्थान पर मालती को विजेता घोषित किया।
कोषाध्यक्ष रेखा दाधीच ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गीत “म्याहरो लहरियो रा…” की धुन पर महिलाओं ने जब रंग-बिरंगे परिधानों में नृत्य किया तो माहौल जीवंत हो उठा। राजस्थानी लोकगीतों और बॉलीवुड धुनों पर प्रस्तुत नृत्य ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।अध्यक्ष स्मिता शर्मा ने कहा “यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान और नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है। सभी महिलाओं की भागीदारी ने इसे यादगार बना दिया।”
महामंत्री अम्बिका शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान का उत्सव था। पूरे आयोजन में पारंपरिक गीत-संगीत, रंग-बिरंगे लहरिया परिधान और नारी सशक्तिकरण की प्रेरक झलक देखने को मिली।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!