प्रो. बीएल वर्मा वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के कुलगुरु नियुक्त

Written by : प्रमुख संवाद


वीएमओयू को शीर्ष मुक्त विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. बीएल वर्मा

कोटा, 04 सितम्बर। राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने राज्य सरकार के परामर्श से प्रो. बीएल वर्मा, डीन एवं संकाय अध्यक्ष, व्यवसाय प्रशासन विभाग, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू), कोटा का कुलगुरु नियुक्त किया है।

प्रो. वर्मा उच्च शिक्षा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और प्रबंधन संकाय की डीन एवं विभागाध्यक्ष के रूप में उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान, नवाचार और प्रबंधन शिक्षा को नई दिशा दी है।

नवनियुक्त कुलगुरु प्रो. वर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता वीएमओयू को देश के शीर्ष मुक्त विश्वविद्यालयों में स्थापित करना होगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय मुक्त शिक्षा को समाज के अंतिम छोर तक पहुँचाने, नवीन व्यावसायिक पाठ्यक्रम विकसित करने और उद्योग-सामाजिक संगठनों से साझेदारी के माध्यम से विद्यार्थियों के कौशल व रोजगार नियोजन को सशक्त बनाने की दिशा में काम करेगा। साथ ही नवीनतम तकनीकों को अपनाकर वीएमओयू राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धियाँ अर्जित करेगा।


Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!