स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन: नवाचार व तकनीक का संगम राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 26 सितम्बर। भारत सरकार की पहल स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का दो दिवसीय आयोजन राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कुलगुरु डॉ. भगवती प्रसाद सरस्वत, डीन फैकल्टी अफेयर्स प्रो. दिनेश बिरला और एसएसी चेयरपर्सन डॉ. राजश्री तापड़िया की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में 75 से अधिक छात्र-टीमों ने भाग लिया।

प्रतिभागियों ने लगातार 36 घंटे तक शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन, ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, साइबर सुरक्षा और गवर्नेंस जैसी श्रेणियों पर समस्या-आधारित समाधान प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने छात्रों की तकनीकी दक्षता और समाजोपयोगी दृष्टिकोण की सराहना की।

एसपीओसी डॉ. दीपक भाटिया ने कहा कि यह हैकाथॉन युवाओं को न केवल तकनीकी नवाचार की दिशा में अग्रसर करता है बल्कि उन्हें समाजोपयोगी सोच विकसित करने का अवसर भी देता है। निर्णायक मंडल में डॉ. निर्मला शर्मा, सपना गुप्ता, डॉ. दिनेश सोनी, डॉ. शोभी बग्गा, डॉ. सीमा अग्रवाल और डॉ. सुमित त्रिपाठी सहित संकाय सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर श्रीयंश अग्रवाल, नवीन बंसल, अफशान अली, आशीष मीणा, भाविका गोयल, सौम्य शर्मा, सोमांशु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!