ऑपरेशन क्लीन स्वीप: कनवास पुलिस का बड़ा प्रहार, 49.43 किलो चांदी (कीमत 1.40 करोड़ रु अंतरराष्ट्रीय) की तस्करी पकडी

Written by : प्रमुख संवाद


कोटा | 03 फरवरी 2026

अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत थाना कनवास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 49.43 किलोग्राम कच्ची चांदी की सिल्लियाँ जब्त कर अंतरराज्यीय तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। जब्त की गई चांदी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक, कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं बिना टैक्स कीमती धातुओं की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई।

कार्यवाही का विवरण:

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी सागोद नरेन्द्र जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी कनवास अनूप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

दिनांक 03.02.2026 को कनवास तिराहा, मोरूकला पर नाकाबंदी के दौरान एक केटा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर MP-09-WN-6066) को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 49.43 किलोग्राम कच्ची चांदी की सिल्लियाँ बरामद की गईं, जिनके चोरी की होने अथवा किसी अपराध से जुड़े होने की प्रबल आशंका पाई गई।

उक्त चांदी को धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के अंतर्गत जब्त किया गया।

गिरफ्तार/हिरासत में लिए गए व्यक्ति:

  1. आशिष पुत्र प्रकाशचंद, जाति जैन, उम्र 41 वर्ष
    निवासी — नीलेश्वरी कॉलोनी (डॉ. विजयवर्गीय के पास), बस स्टैंड सदर बाजार,
    थाना गरौठ, जिला मंदसौर (मध्य प्रदेश)
  2. पीरूलाल पुत्र मोतीलाल, जाति माली, उम्र 40 वर्ष
    निवासी — माली मोहल्ला, शीतलामाता मंदिर के पास,
    थाना गरौठ, जिला मंदसौर (मध्य प्रदेश)

आगे की कार्यवाही:

जब्ती की सूचना आयकर विभाग एवं जीएसटी विभाग को दे दी गई है। भारी मात्रा में बरामद कच्ची चांदी की खरीद-फरोख्त, स्रोत एवं टैक्स चोरी से जुड़े पहलुओं पर गहन जांच जारी है।


Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!