मुम्बई की नेत्र चिकित्सक डाॅ. प्रेरणा एवं डाॅ. ऐश्वर्या ने पूर्ण की नेत्र फैलोशिप

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 3 फरवरी। डाॅ. प्रेरणा संकेत शिंदे एवं डाॅ. ऐश्वर्या पार्थसारथी मुम्बई से कोटा पहुँचकर दो माह की मेडिकल रेटिना फैलोशिप सुवि नेत्र चिकित्सालय एवं लेसिक लेज़र सेन्टर, कोटा में पूर्ण की। डाॅ. प्रेरणा संकेत शिंदे एवं डाॅ. ऐश्वर्या पार्थसारथी ने संस्थान के रेटिना विशेषज्ञ डाॅ. निपुण बागरेचा के मार्गदर्शन में इनडायरेक्ट आफ्थेलमोस्कोपी, एन्टी-वेज़एफ इंजेक्शन, रेटिनल लेज़र फोटोकोगुलेशन, बराज रेटिनल लेज़र, आदि अनेकों नवीनतम विधियाँ सीखीं। संस्थान के निदेशक एवं वरिष्ठ नेत्र सर्जन डाॅ. सुरेश पाण्डेय एवं डाॅ. विदुषी शर्मा द्वारा उन्होंनें फेकिक लैन्स इम्पलान्टेशन, टोपिकल फेको कैटरेक्ट सर्जरी एवं प्रीमियम टोरिक, ट्राइफोकल लैन्स इम्पलान्टेशन, लेसिक लेज़र सर्जरी आदि पद्धतियों को सीखा। डाॅ. प्रेरणा संकेत शिंदे एवं डाॅ. ऐश्वर्या पार्थसारथी को दो माह की शाॅर्ट टर्म फैलोशिप सुवि नेत्र चिकित्सालय कोटा में पूर्ण करने पर उन्हें डाॅ. सुरेश पाण्डेय, डाॅ. विदुषी शर्मा, डाॅ. एस. के. गुप्ता, डाॅ. निपुण बागरेचा द्वारा सर्टिफिकेट भी दिया गया।

डाॅ. प्रेरणा संकेत शिंदे एवं डाॅ. ऐश्वर्या पार्थसारथी ने बताया कि उनका महाराष्ट्र से कोटा (राज.) आना सार्थक हुआ और वे सुवि नेत्र चिकित्सालय एवं लेसिक लेज़र सेन्टर कोटा के चिकित्सकों द्वारा नेत्र चिकित्सा जगत की अत्याधुनिक पद्धति सीखकर लौट रही है।
संस्थान के निदेशक डाॅ. सुरेश पाण्डेय ने डाॅ. प्रेरणा संकेत शिंदे एवं डाॅ. ऐश्वर्या पार्थसारथी को अपनी पुस्तक ‘एन्टरप्रोन्योरशिप फाॅर डाॅक्टर्स’ एवम् ‘एक आई सर्जन की डायरीः भारत, अमेरिका, आस्टेªलिया में मेरे अनुभव’ भी भेंट की। डाॅ. प्रेरणा संकेत शिंदे एवं डाॅ. ऐश्वर्या पार्थसारथी ने मेडिकल रेटिना फैलोशिप हेतु सुवि नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।
डाॅ. प्रेरणा संकेत शिंदे एवं डाॅ. ऐश्वर्या पार्थसारथी ने कोटा के सेवन वण्डर, रिवरफ्रन्ट, आक्सीजोन सिटी पार्क सहित चम्बल किनारे गरडिया महादेव, चम्बल सफारी आदि रमणीक स्थानों का भ्रमण भी किया और कोटा में हुये विकास कार्यो की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!