माहेश्वरी नवोदिता मंडल ने मानसिक विमंदित बच्चों संग बांटी खुशियां

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 5 फरवरी। माहेश्वरी नवोदिता मंडल, कोटा की सदस्याओं ने मुक्तसेवा संस्थान, मानसिक विमंदित संस्था शिवाजी नगर, कोटा का भ्रमण कर वहां निवासरत बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण समय बिताया। मंडल की सदस्याओं ने बच्चों के साथ खेल खेले, उनसे संवाद किया और उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।
मंडल की अध्यक्ष उत्कर्षा लखोटिया एवं सचिव वैशाली खुवाल ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों को बिस्किट, टॉफी, 21 किलो शक्कर तथा 12 कुर्सियां भेंट की गईं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और वातावरण उल्लासपूर्ण हो गया।
कार्यक्रम में मंडल की अध्यक्ष उत्कर्षा लखोटिया एवं सचिव वैशाली खुवाल ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि नियमित रूप से अपने कार्य करते रहने से मन हमेशा प्रसन्न रहता है। वहीं संरक्षिका अंजना शारदा ने बच्चों को भोजन का महत्व बताते हुए कहा कि अन्न भगवान के समान होता है। इस दौरान संरक्षिका पूजा मालपानी और सुनीता मूंदड़ा भी उपस्थित रही।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!