पुलिस की साइबर सफलता: 54 लाख के गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे

रिपोर्टर – लेखराज शर्मा


बारां, 14 फरवरी।

बारां जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज भावुक और संतोषजनक दृश्य देखने को मिला, जब लंबे समय से गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत रूप से लौटाए गए। बारां पुलिस एवं साइबर सेल की सतर्कता और तकनीकी दक्षता के चलते लगभग 54 लाख रुपये मूल्य के दर्जनों मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए।

पुलिस टीम ने उन्नत तकनीकी संसाधनों और साइबर ट्रैकिंग की मदद से इन मोबाइल फोनों को विभिन्न स्थानों से खोज निकाला। बरामदगी के बाद जब मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए, तो उपस्थित लोगों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया।

इस अवसर पर नागरिकों ने जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में की गई इस प्रभावी कार्रवाई ने एक बार फिर पुलिस की तत्परता, सक्रियता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को प्रमाणित किया है। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल निकटतम थाने या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बारां पुलिस का यह प्रयास न केवल तकनीकी दक्षता का उदाहरण है, बल्कि आमजन के विश्वास को और सुदृढ़ करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!