Written by : लेखराज शर्मा
बारां, 13 मार्च। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सुचारू आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए जिले मंे एलपीजी दुरूपयोग और अवैध भण्डारण, कालाबाजारी, अवैध रिफिलिंग इत्यादि के विरूद्व रसद विभाग के विशेष प्रवर्तन दल द्वारा बारां में 9 प्रवर्तन कार्यवाही कर 12 सिलेण्डर, अंता मे 2 प्रवर्तन कार्यवाही कर 7 सिलेण्डर, मांगरोल मे 9 प्रवर्तन कार्यवाही कर 12 सिलण्डर एवं सीसवाली मे 2 प्रवर्तन कार्यवाही कर 2 सिलण्डर, किशनगंज मे 7 प्रवर्तन कार्यवाही कर 10 सिलेण्डर, शाहबाद मे 2 प्रवर्तन कार्यवाही कर 5 सिलेण्डर छबडा मे 1 प्रवर्तन कार्यवाही कर 4 सिलेण्डर तथा उपखण्ड अधिकारी छीपाबडौद द्वारा छीपाबड़ौद मे 12 प्रवर्तन कार्यवाही कर 19 गैस सिलेण्डर कुल 44 प्रवर्तन कार्यवाहियों को अंजाम देकर 71 गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।
इनमें बारां शहर मे दिनेश कचौरी सेंटर तालाब पाडा, रामहेत चाय वाला माथना रोड, मदीना रेस्टोरेंट,अंजूमन चौराहा, दैविक कैफे एवं जूस कॉलेज रोड, लखदातार रेस्टोरेंट प्रिया हॉस्पीटल के पास, महावीर भांग ठेका माथना चौराहा, करण टी स्टॉल, श्री कृष्णा चाय नमकीन कॉलेज रोड, देवकृपा दूध डेयरी मांगरोल में रॉयल रेस्टोरेंट, माही सनराईज बैकर्स, मधु मिष्ठान भंडार, जोधपुर मिष्ठान भंडार, मोहम्मदी नोनवेज, कुणाल रेस्टोरेंट, शर्मा रेस्टोरेंट, सोनू रेस्टारेंट सीसवाली मंे लोकेश स्वीट्स, अपना रेस्टारेंट छीपाबडौद मंे अपनी चाय, गोविन्दलाल होटल, ग्रीन गार्डन ढाबा, याराना ढाबा, जसराज ढाबा, याराना टी स्टॉल, सांवरिया टी स्टॉल, रूकमणी फैमेली रेस्टोरेंट, दीपेश फास्ट फूड, कमलेश टी स्टॉल, पप्पू टी स्टॉल, महावीर टी स्टॉल छबडा में हलवाई की दुकान पर कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही मे आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं एलपीजी (वितरण आपूर्ति विनियमन) आदेश 2000 का उल्लघंन पाये जाने पर विभागीय नियमानुसारं नजदीकी गैस एजेन्सी को सुपुर्द कर प्रकरण तैयार किए जा रहे है। साथ ही जिला रसद अधिकारी विश्वजीत सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिले मे घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा नियमित एलपीजी आपूर्ति प्राप्त हो रही है। आम उपभोक्ता अनावश्यक भण्डारण न करे तथा गैस उपयोग में मितव्यतता बरतने तथा वैकल्पिक साधनों सोलर कुकर, इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हा इत्यादि का प्रयोग करें। एलपीजी दुरूपयोग और अवैध भण्डारण, कालाबाजारी, अवैध रिफिलिंग इत्यादि की सूचना प्राप्त होने पर 181, 112 तथा उपभोक्ता मामलात की हैल्पलाईन नंबर 14435 तथा जिला कन्ट्रोल रूम 9549379480, 9571367159, 6376573554 पर शिकायत दर्ज करवा सकते है। संयुक्त टीम मंे प्रवर्तन निरीक्षक रविन्द्र मील, संतोष कुमार मीना, रविन्द्र मीना शामिल रहे ।
–00–
