फार्मासिस्ट संघ ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. निलेश जैन का किया अभिनंदन

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 16 मार्च। राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) की जिला कोटा शाखा द्वारा मेडिकल कॉलेज कोटा के नवनियुक्त प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. निलेश जैन का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. महावीर प्रसाद खींची के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों ने उन्हें माला एवं साफा पहनाकर तथा बधाई पत्र भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।

खींची ने कहा कि डॉ. निलेश जैन इससे पूर्व सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के अधीक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं, जहाँ उनके कार्यकाल में चिकित्सा व्यवस्थाएँ सुचारू रहीं और रोगियों को व्यवस्थित ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएँ प्राप्त हुईं। संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और प्रशासनिक क्षमता के मार्गदर्शन में संस्थान चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान तथा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
कार्यक्रम के दौरान संघ ने रोगीभार के अनुसार नए दवा वितरण केन्द्र खोलने तथा फार्मासिस्टों के अतिरिक्त पद स्वीकृत करने की मांग भी रखी, ताकि मरीजों को मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान योजना के तहत दवाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके।
इस अवसर पर संरक्षक सुरेश मेहरा, राजीव वर्मा, प्रदीप खींची, महासचिव लोकेश चतुर्वेदी, संयोजक मुरारीलाल नागर, विणा मीना, सरोज मीना, बृजेश नागर, पंकज नागर, मनीष उदयवाल और नवनीत शर्मा सहित न्यू मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल व एमबीएस हॉस्पिटल के फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!