कोटा में जेसीआई का नया कॉर्पोरेट चैप्टर लॉन्च, वेबसाइट व शिपिंग प्रोजेक्ट की भी शुरुआत

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 1 अप्रैल। जेसीआई ज़ोन-5 के अंतर्गत शहर में एक नए कॉर्पोरेट चैप्टर “जेसीआई कोटा राइट एड्स” का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय और ज़ोन स्तर के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को विशेष महत्व मिला।
उद्घाटन समारोह में नेशनल वाइस प्रेसिडेंट एरिया डी जेसीआई सेन. राकेश नायर, ज़ोन प्रेसिडेंट सीए बीके ढाढ और ज़ोन वाइस प्रेसिडेंट शिवांक सिंह सोलंकी मुख्य रूप से शामिल हुए। सभी अतिथियों का स्वागत चैप्टर प्रेसिडेंट ज्योति सिंह तथा संस्थापक, मेंटर व राइट एड्स कंपनी के डायरेक्टर हुकुम सिंह ने किया।
कार्यक्रम के दौरान चैप्टर टीम ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की। साथ ही बॉटल डिस्ट्रीब्यूशन शिपिंग प्रोजेक्ट का शुभारंभ भी नेशनल वाइस प्रेसिडेंट राकेश नायर के हाथों कराया गया। इस मौके पर नए सदस्यों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें जेसीआई पिन पहनाकर सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी में चैप्टर प्रेसिडेंट ज्योति सिंह ने ले अमोर होटल में आयोजित सीएपीपी कार्यक्रम में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम पीडी जसविंदर, महावीर, रानी,जया, प्रवीण ,समभवी चंचल थे ।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!