Written by : लेखराज शर्मा
बारां, 01 अप्रैल। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) द्वारा संचालित समावेशी आजीविका योजना (उपार्जन) के अंतर्गत 01 अप्रैल को बायर-सेलर कैंप ब्लॉक शाहाबाद के नगरकोट माताजी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ ललित मीणा विधायक किशनगंज राजेश हाडा भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश जी सिकरवार ,जिला अध्यक्ष (महिला मोर्चा) राजेश हाडा एवं मजीद मलिक कमांडो पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा , उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल, सतीश लहरी चिकित्सक पशु चिकित्सा विभाग ,घनश्याम मीणा जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड ,देवेंद्र मीणा निदेशक रूडसेट संस्थान के निदेशक देवेंद्र मीणा तथा नज फाउंडेशन जयपुर के स्टेट हेड सौरभ शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के बारे में बताते हुए जिला परियोजना प्रबंधक राजीव तोमर ने बताया कि शाहाबाद ब्लॉक में अति गरीब परिवारों को नज के माध्यम से चिन्हित एवं प्रशिक्षित कर कार्य किया जा रहा है इसी क्रम में ब्लॉक में चिन्हित कुल 1000 लाभार्थी महिलाओं को दो चरणों में उनकी रुचि के अनुसार आजीविका परिसंपत्तियां वितरित की जा रही हैं, जिनमें बकरी पालन एवं छोटे व्यवसाय के किट शामिल हैं इसी क्रम में आज 130 लाभार्थियों को आजीविका परिसंपत्ति का वितरण किया गया है
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित मीणा ने कहा कि यह योजना गांव-गांव में आर्थिक परिवर्तन लाने का माध्यम बन रही है। उन्होंने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुके हैं इन समूहों को प्राप्त आजीविका अनुदान के माध्यम से महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ी है एवं समाज का अति गरीब तबका लाभान्वित हो रहा है । इस समावेशी कार्यक्रम के तहत कई परिवार छोटे व्यवसाय, पशुपालन, कृषि गतिविधियों एवं वन आधारित कार्यों से आय अर्जित कर मुख्य धारा से जुड़ पाएंगे वहीं कार्यक्रम में उपजिला प्रमुख मेघवाल ने देश में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी काव्यात्मक रूप में प्रस्तुत की कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नरेश सिकरवार ने महिला शक्ति का आव्हान कर समाज में आर्थिक रूप से सम्पन्न होने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़कर उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष (महिला मोर्चा) राजेश हाड़ा ने कहा कि यह योजना विशेषकर अनुसूचित जनजाति के अत्यंत गरीब परिवारों, अकेली महिलाओं और दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में ब्लॉक के मंडल अध्यक्ष एवं विभिन्न कार्यकर्ता एवं राजस्थान महिला निधि से क्षेत्रीय प्रबंधक केशव चौरसिया जिला इकाई से लालचंद धाकड़ ,देवेंद्र मालव ,प्रशांत राय एवं अन्य कार्मिक शामिल रहे साथ ही ब्लॉक प्रबंधक सुनील शर्मा ने आयोजन में शामिल सभी राजीविका एवं क्लस्टर कार्मिकों का आभार व्यक्त किया
