भारत विकास परिषद शिवाजी शाखा, कोटा का दायित्व ग्रहण एवं कार्यशाला समारोह सम्पन्न

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 29 अप्रैल। भारत विकास परिषद की शिवाजी शाखा, कोटा द्वारा दायित्व ग्रहण एवं कार्यशाला समारोह का आयोजन दादाबाड़ी स्थित सनातन धर्म मंदिर सभागार में सम्पन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सदस्य (संस्कार) रवि प्रकाश विजय रहे। विशिष्ट अतिथियों में क्षेत्रीय सदस्य (संस्कार) हिमांशु चतुर्वेदी, प्रांतीय संरक्षक रविशंकर मूंदड़ा तथा पद स्थापना अधिकारी महेंद्र सिंगवाल शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सुनीता गोयल ने की।
दीप प्रज्वलन एवं ‘वंदे मातरम्’ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात हिमांशु चतुर्वेदी, सुनीता गोयल, रवि प्रकाश विजय एवं कविता शर्मा (प्रांतीय संयुक्त सचिव) द्वारा कार्यशाला का संचालन किया गया। शाखा अध्यक्ष गोपाल मूंदड़ा ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया।
दायित्व ग्रहण समारोह में अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष को प्रांतीय अध्यक्ष सुनीता गोयल द्वारा शपथ दिलाई गई, जबकि विभिन्न प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को महेंद्र सिंगवाल ने शपथ दिलाई। साथ ही 10 नए सदस्यों को प्रांतीय सदस्य दिगंबर कटारे द्वारा संगठन की सदस्यता दिलाई गई।
विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद हॉस्पिटल के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ। नवनिर्वाचित सचिव रामस्वरूप चतुर्वेदी ने वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए आगामी वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना साझा की।
मुख्य अतिथि रवि प्रकाश विजय ने अपने संबोधन में परिषद को सेवा कार्यों में और अधिक सक्रियता से आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सचिव रामस्वरूप चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का सफल संचालन नंदकिशोर काल्या ने किया,राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!