भारत का मूल विचार ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विचार है -निंबाराम

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 4 मई।
भारत के स्वाधीनता के आंदोलन में संघ संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार का सक्रिय योगदान था। यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम ने विद्या भारतीय राजस्थान द्वारा आयोजित प्रधानाचार्य वर्ग स्वामी विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय, महावीर नगर तृतीय में मुख्य वक्ता के नाते रखे।

उन्होंने कहा कि 1920 भारत को पूर्ण स्वतंत्रता एवं वैश्विक पूंजीवाद से मुक्ति का वैचारिक प्रस्ताव डॉक्टर हेडगेवार ने तत्कालीन अधिवेशन में रखते रहे जंगल सत्याग्रह में बहुत बड़ी भूमिका रही संघ के नाम से आंदोलन व प्रदर्शन में हाथ नहीं लेने का निर्णय लिया था। किंतु स्वयंसेवक ऑन को राष्ट्र जीवन के सभी कार्य को करने की स्वतंत्रता थी
भारत की सर्वांगीण उन्नति के भाव से संघ के स्वयंसेवक राष्ट्र जीवन के अनेक क्षेत्रों में सक्रिय है
समाज जीवन को संगठित करना अभाव ,व्यक्ति निर्माण का तंत्र नहीं तैयार करना
भारत को ही भारत माता के रूप में सब स्वीकार करें यह स्वामी विवेकानंद की विचार थे उन्हीं के विचार को डॉक्टर हेडगेवार ने आगेबढ़ाया
संगठित समाज श्रेष्ठ नागरिक और भारत भक्ति भाव के निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अहर्निश लगा हुआ है।

प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने बताया कि वर्ग में ( क्षेत्रीय उपाध्यक्ष) प्रोफेसर भरत राम कुम्हार, (क्षेत्र संगठन मंत्री) श्री गोविंद कुमार, श्री मनोहर शर्मा (अखिल भारतीय सह प्रशिक्षण संयोजक), मानेंग पटेल (प्रांत सचिव चित्तौड़), सतीश कुमार गौतम (कोटा जिला सचिव) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संघ के शताब्दी वर्ष में समाज परिवर्तन में संघ की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए आगे के लिए उन्होंने सभी सज्जन शक्तियों मातृ शक्ति से आह्वान किया कि राष्ट्र निर्माण में हम सभी सहभागी बने। प्रारंभ में मां सरस्वती के समक्ष दीपक प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह सिसोदिया ने किया तथा स्वागत नवीन कुमार झा (प्रांत निरीक्षक) ने किया।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!