तीन राज्यों में भाजपा ने फहराया परचम- स्टेशन मण्डल ने आतिशबाजी कर मनाई खुशियाँ

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 6 मई। पश्चिम बंगाल, असम,पॉन्डिचेरी में भाजपा की बम्पर जीत पर भाजपा स्टेशन मण्डल द्वारा मण्डल अध्यक्ष दिनेश सरसिया के नेतृत्व एवं प्रतिनिधि सत्यनारायण शर्मा की उपस्थिति में भीमगंजमण्डी थाने के सामने ढोल नगाड़ों की थाप पर भव्य आतिशबाजी कर,लड्डू बाँटकर खुशियाँ मनाई।

इस अक्सर पर सम्भाग मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया,जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र खजांची, मण्डल अध्यक्ष दिनेश सरसिया,मण्डल प्रतिनिधि सत्यनारायण शर्मा एवं मण्डल प्रभारी जितेन्द्र चौधरी ने अपने हाथों से कार्यकर्ताओं को लड्डू से मुहँ मीठा कराते हुए जीत की बधाई,शुभकामनाएं दी।

मण्डल अध्यक्ष दिनेश सरसिया ने इस अवसर पर कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी ओर अटक से कटक तक आज भाजपा का परचम लहरा रहा है। आज हमारा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में लगातार प्रगति, विकास की नई परिभाषा लिखते हुए आत्मनिर्भर बनने की ओर तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

मण्डल महामंत्री दीपक खींची, निखिल शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व सभी कार्यकर्ता भीमगंजमंडी थाने के सामने एकत्रित होकर, मुख्य बाजार में भाजपा जिन्दाबाद, नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद के जयघोष के साथ घूमते हुए पुनः वही एकत्रित हुए। ततपश्चात ढोल नगाड़ों पर झूमते हुए, गगनचुम्बी आतिशबाजी कर एक दूसरे का लड्डूओं से मुंह मीठा कराते हुए इस बम्पर जीत की खुशियाँ मनाई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मीडिया सम्भाग संयोजक अरविन्द सिसोदिया,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र खजांची,जिला महिला प्रमुख सुनीता सामरिया,मण्डल अध्यक्ष दिनेश सरसिया, प्रतिनिधि सत्यनारायण शर्मा, मण्डल प्रभारी जितेंद्र चौधरी,मण्डल महामंत्री दीपक खींची,निखिल शर्मा, उपाध्यक्ष आशीष दिवाकर, कुलदीप कौर जांगिड़, ज्योति गोड,मंत्री पवन शर्मा,वर्षा सतवानी,मुरलीधर लोधा,मीरा पाण्डे, गोपाल श्रीवास्तव,महिला प्रमुख पदमा दीक्षित, मन की बात प्रमुख नरेन्द्र चौरसिया, सह प्रमुख जतिन तिवारी, युवा प्रमुख दीपक मेहरा,पूर्व पार्षद विकास चौधरी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष बृजेश शर्मा,नितिन खत्री,निशा हाड़ा,हेमत वर्मा,महावीर शर्मा, मधुप वर्मा,नरेन्द्र सिंह जादौन,कोमल बत्रा,सावित्री शर्मा, सुरेश शर्मा, सुरेश सुवालका, हरीश शर्मा,गोविंद लोधा, बृजमोहन महावर, सीताराम मेहरा, संजय मोरे,भूपेंद्र शर्मा,प्रेमलता मीणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!