Written by :लेखराज शर्मा
बारां:6 मई। बारां जिला न्यायालय परिसर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद बुधवार को जिला कलेक्ट्री को बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल प्राप्त होने से हड़कंप मचा ओर कलेक्ट्री को खाली करवा दिया गया है
जिला प्रशासन, पुलिस, बम निरोधक दस्ते, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया।
एहतियातन के लिए कलेक्ट्री को खाली करवाया गया और आने-जाने वाले लोगों की आवाजाही रोक दी गई। सुरक्षा एजेंसियां परिसर के हर कोने की गहन जांच कर रही हैं।
प्रशासन का कहना है कि फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
पुलिस और प्रशासन के अनुसार
“कलेक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी का मेल मिला है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरा परिसर खाली कराया गया है। बम स्क्वॉड और अन्य एजेंसियां जांच में जुटी हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और जांच जारी है।”
फिलहाल पूरे मामले में सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की जांच कर रही हैं। धमकी भरा मेल महज अफवाह है या कोई गंभीर साजिश, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
