राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने 6 राज्यों की 11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए

Written by : Sanjay kumar


नई दिल्ली, 4 जून। आगामी राज्यसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 6 राज्यों की 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान तथा ओडिशा (उपचुनाव) के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

भाजपा की ओर से जारी सूची में कई प्रमुख और वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है। इनमें राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और राजस्थान से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के नाम प्रमुख हैं।

मध्य प्रदेश से पार्टी ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, राजस्थान से डॉ. अलका गुर्जर और डॉ. सतीश पूनिया को राज्यसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया है।

अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक को उम्मीदवार घोषित किया गया है। गुजरात से चार उम्मीदवारों को मौका दिया गया है, जिनमें राजूभाई शुक्ला, मुकेश भाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया शामिल हैं।

मणिपुर से ए. शारदा देवी को पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। ओडिशा राज्यसभा उपचुनाव के लिए हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व बीजेडी नेता देबाशीष सामंतराय को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इस पूरी सूची में भाजपा ने संगठनात्मक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है।

कुल 11 उम्मीदवार घोषित

भाजपा द्वारा घोषित सूची में कुल 11 उम्मीदवार शामिल हैं, जो इस प्रकार हैं—

अरुणाचल प्रदेश: ताई तागाक
गुजरात: राजूभाई शुक्ला, मुकेश भाई राठवा, मानसिंह परमार, जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया
मध्य प्रदेश: तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल
मणिपुर: ए. शारदा देवी
राजस्थान: डॉ. अलका गुर्जर, डॉ. सतीश पूनिया
ओडिशा (उपचुनाव): देबाशीष सामंतराग

चुनाव कार्यक्रम

निर्वाचन आयोग के अनुसार राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके तहत—

  • नामांकन की अंतिम तिथि: 8 जून
  • नामांकन जांच: 9 जून
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 11 जून
  • मतदान की तिथि: 18 जून
  • परिणाम की घोषणा: 18 जून को ही

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार भाजपा की यह सूची आगामी राज्यसभा चुनावों में संगठन की रणनीतिक मजबूती और क्षेत्रीय संतुलन को दर्शाती है।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!