बोरखेड़ा क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई, निकली भव्य भगवा रैली

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 16 जून। मेवाड़ के गौरव, राष्ट्रनायक एवं अदम्य शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती बोरखेड़ा- क्षेत्र में मंगलवार सायंकाल श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भगवा रैली में सैकड़ों सर्व समाज के प्रबुद्ध जन,एवं महिला एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महाराणा प्रताप स्मारक समिति के संयोजक शंभू सिंह कानावत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में लोग देवली रोड स्थित उत्सव मैरिज गार्डन में एकत्रित हुए। यहां से महाराणा प्रताप एवं देशभक्ति गीतों की गूंज के बीच भगवा दुपट्टा धारण किए युवाओं और नागरिकों का विशाल समूह रैली के रूप में रवाना हुआ। महाराणा प्रताप के चित्र को पुष्पों से सुसज्जित वाहन पर आकर्षक झांकी के रूप में सजाया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
समिति संरक्षक महावीर प्रसाद नायक ने बताया कि रैली मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। देशभक्ति और वीरता के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। रैली महाराणा प्रताप सर्कल पहुंची, जहां महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर 51 दीपों से महाआरती की गई तथा भव्य आतिशबाजी के साथ जयंती समारोह का समापन हुआ।
संरक्षक महावीर प्रसाद नायक एवं अध्यक्ष मनोज गोस्वामी ने बताया कि रैली व उपस्थित जनसमूह के लिए अल्पाहार, फल एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजक शंभू सिंह कानावत, सुमेर सिंह तथा समिति अध्यक्ष मनोज गोस्वामी ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके जीवन से राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और त्याग की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
आयोजन में सह संयोजक राधेश्याम कुशवाह, देवेन्द्र राठौड़, चंद्रबली प्रसाद, कुलदीप कुशवाह, देवराम वर्मा, दौलत मेघवाल, सुरेन्द्र गौड़, , प्रेम सहाय वर्मा, , अनु गोस्वामी लक्ष्मण चौधरी, महावीर शेखावत, विशाल लश्करी, दीपक कुशवाह, संतोष गहलोत, लोकेश शर्मा, हनुमान सिंह हाड़ा, मुकुट यादव, गौरव बड़ौदिया, भोगेन्द्र स्वामी, , यशवंत सिरोटिया, कल्याण सिंह, विवेक सिंह, रोहित सिंह, धर्मेन्द्र अग्रवाल, प्रेम शंकर सैनी राहुल पारित नरेश मेघवाल अमित सिंह, राजेश शर्मा, महेन्द्र मालव, रामावतार मालव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!