सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड परिसर में पौधारोपण कर मनाया सहकार सप्ताह

Written by: प्रमुख संवाद

कोटा, 5 जुलाई। सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘सहकार सप्ताह’ के अंतर्गत कोटा सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड परिसर स्थित ‘सहकार वन’ में ‘ग्रीन को-ऑपरेटिव दिवस’ के अवसर पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ ने की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मार्गदर्शन में संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम, आओ बनाएं हरियालो राजस्थान’ अभियान प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसी भावना के अनुरूप बैंक परिवार के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रत्येक व्यक्ति द्वारा कम से कम पांच-पांच पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
पौधारोपण के दौरान लगाए गए पौधों की जियो-टैगिंग भी की गई, ताकि उनकी नियमित निगरानी और संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के अतिरिक्त रजिस्ट्रार बलविंदर सिंह गिल, राजेश कुमार मीणा, उप रजिस्ट्रार रजनी बाला मीना, केंद्रीय सहकारी बैंक कोटा के अधिशासी अधिकारी, तकनीकी सहायक शिवचरण विजय, सहकारिता विभाग के कार्मिक रोहित बालोदिया, संध्या भार्गव, मोनिका सतुनिया तथा भूमि विकास बैंक के वरिष्ठ अधिकारी धर्मवीर सिंह, खलीलउद्दीन, भूपेंद्र भार्गव, राकेश शर्मा, मुकेश पारीक, हरिओम गौतम, मोहिन खान सहित बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!