Written by : प्रमुख संवाद
कोटा, 19 जुलाई। कोटा रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से स्थानीय मल्टीपरपज स्कूल परिसर में जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। राजस्थान रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन से संबद्ध तथा रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों, अकादमियों और क्लबों के बालक-बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्केटिंग ट्रैक पर अपनी गति, संतुलन और तकनीकी कौशल का दम दिखाया।

प्रतिभाओं को मिला मंच
एसोसिएशन के अध्यक्ष जानकीलाल नायक ‘जोंटी’ ने बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश बिरला रहे, जबकि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। समारोह में भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक मीणा, शहर जिला अध्यक्ष रामजी मीणा, पूर्व पार्षद प्रतिभा माली तथा युवा नेता लालचंद नायक भी उपस्थित रहे।
संदीप शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। वहीं राजेश बिरला ने स्केटिंग जैसे खेलों को युवाओं की फिटनेस, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया।
ट्रैक पर दिखा शानदार प्रदर्शन
महासचिव मोहसिन खान ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-6 से लेकर 19 वर्ष तक के विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। ट्रैक इवेंट्स में नन्हे और युवा स्केटर्स ने तेज रफ्तार, बेहतरीन संतुलन और उत्कृष्ट तकनीक का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता के सफल संचालन में कोषाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
स्वर्ण पदक विजेताओं में अश्मिका गौर, चहल देटवाल, रियान वशिष्ठ, प्रियांश पौराणिक, अद्विक मित्तल, प्रिशा अग्रवाल, मानवेंद्र सिंह, देबोस्मिता प्रधान, प्रीतिश अग्रवाल, दृष्टि तंवर, धीर चावला, अवधेश गुर्जर, नवी गुप्ता और शगुन कौर शामिल रहे।
रजत पदक धृति ढिल्लन, श्री लता, रुद्रांश, महीप गुप्ता, प्रथा सिंह, रूद्र सिंह, दीक्षित, माहित सिंह और रक्षित ने जीते।
कांस्य पदक गव्यू शर्मा, दुर्वंक शर्मा, मीमांश कालरा, रुपाली सुमन, धार्मिक जैन, कृष्णा त्रिवेदी, वेद डी, धार्विक जैन और धानवी के नाम रहे। वहीं दिग्विजय प्रजापति और एंजेल हबीब ने भी अपने आयु वर्ग में उत्कृष्ट तकनीकी प्रदर्शन कर विशेष प्रशंसा हासिल की।
