AI आधारित शिक्षण की नई पहल, स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन और कोटिल्य कॉलेज की संयुक्त कार्यशाला आयोजित

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 30 जुलाई। स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन एवं कोटिल्य महिला शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के मध्य हुए एमओयू के उपरांत पहली संयुक्त शैक्षणिक गतिविधि का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अक्रावा ऐप ओरिएंटेशन सत्र से हुई। सत्र का संचालन स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रजनीश परिहार द्वारा किया गया। इस दौरान B.Ed के कुल 70 विद्यार्थियों को अक्रावा ऐप डाउनलोड करवाकर उसकी उपयोग प्रक्रिया, पंजीकरण एवं ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

सत्र में डिजिटल माध्यम से सतत सीखने एवं शिक्षक के रूप में व्यावसायिक विकास के महत्व पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में शिक्षा में ‘एआई इन एजुकेशन’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का संचालन फाउंडेशन की ट्रेनर वैदेही राणावत द्वारा किया गया। उन्होंने PPT के माध्यम से कक्षा में AI के उपयोग के विभिन्न तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन की स्टेट हेड सुमन रानी अरोड़ा ने शिक्षा में हो रहे बदलावों एवं अक्रावा ऐप की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कॉलेज की “बेस्ट प्रैक्टिस” और “रिसर्च” को अक्रावा ऐप जैसे अन्य प्लेटफॉर्म्स पर साझा करने का सुझाव दिया, ताकि विभिन्न राज्यों के महाविद्यालय यहां की उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों से लाभान्वित हो सकें।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य एम. के. उपाध्याय, IQAC कोऑर्डिनेटर डॉ. नीलम मिश्रा, डॉ. सीमा पारीक, डॉ. बी. के. तिवारी, विनोद कुमार पांडेय सहित कॉलेज फैकल्टी उपस्थित रही।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!