लोकसभा अध्यक्ष बिरला की पहल रंग लाई, दिवंगत शिक्षक के परिवार को मिली 4 लाख रुपए की सहायता

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 30 जुलाई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर दिवंगत सेवानिवृत्त शिक्षक स्वर्गीय रामेश्वर रावल के परिजनों को जनसहयोग से एकत्रित 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। गुरुवार को विधायक संदीप शर्मा ने परिवार के निवास पहुंचकर सहायता राशि सौंपी तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व एक दुर्घटना में गड्ढे में गिरने से सेवानिवृत्त शिक्षक रामेश्वर रावल का दुखद निधन हो गया था। घटना की जानकारी मिलने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने परिवार की आर्थिक सहायता के लिए पहल की। उनके आह्वान पर समाज के विभिन्न लोगों के सहयोग से 4 लाख रुपए की राशि एकत्रित की गई, जिसे गुरुवार को परिवार को सौंपा गया।

इस अवसर पर विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में परिवार अकेला नहीं है। हरसंभव सहयोग के लिए सभी सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे और भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान रावल विकास समिति के अध्यक्ष ओम रावल, पूर्व पार्षद बृजमोहन गौड़, सामाजिक कार्यकर्ता जम्मू जैन, महेश खत्री सहित अनेक गणमान्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!