अखिल भारतीय किराड़ क्षत्रिय महासभा की प्रदेश प्रतिनिधि सभा की बैठक संपन्न

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 3 अगस्त।
अखिल भारतीय किराड़ क्षत्रिय महासभा, राजस्थान प्रदेश की प्रदेश प्रतिनिधि सभा की बैठक श्रीनाथपुरम स्थित समाज के छात्रावास प्रांगण में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री रामकुमार मेहता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामविलास मेहता ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पश्चिम मध्य रेल उपयोगकर्ता परामर्शदाता समिति सदस्य आशीष मेहता ने शिरकत की। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन प्रदेश महामंत्री श्यामबाबू मेहता ने किया।

बैठक का शुभारंभ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामविलास मेहता ने उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत किया तथा बैठक का विस्तृत एजेंडा सदन के समक्ष रखा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री रामकुमार मेहता ने संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक कुरीतियों को मिटाने पर बल दिया।

विशिष्ट अतिथि एवं वरिष्ठ समाज सेवी आशीष मेहता ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जिस समाज में चेतना, मजबूत संगठन और सही रणनीति होती है, दुनिया की कोई भी ताकत उस समाज को उसके जायज अधिकारों से वंचित नहीं रख सकती। उन्होंने कहा कि समाज में संस्थाएं अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन सबका संकल्प और मंजिल एक ही होनी चाहिए। हमें हर छोटे-बड़े मनमुटाव को भुलाकर ‘सर्वजन हिताय, समाज हिताय’ के मूलमंत्र पर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब तक गांव के खेत में खड़ा अंतिम किसान और शहर का युवा संगठन से नहीं जुड़ेगा, तब तक विकास का सपना अधूरा रहेगा।

इस दौरान हाड़ौती स्तर पर एक भव्य ‘वार्षिक समाजोत्सव’ आयोजित करने का विशेष प्रस्ताव रखा गया। समाज की व्यापारिक, शैक्षणिक और राजनीतिक ताकत को एकजुट कर आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई।

बैठक के दौरान किराड़ समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष मथुरा लाल मेहता ने सामाजिक परिसंपत्तियों और विकास कार्यों का ब्योरा साझा किया। इस अवसर पर मंच पर टेकरी मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश मेहता, कोटा जिलाध्यक्ष रामनिवास मेहता, झालावाड़ जिलाध्यक्ष बद्रीलाल मेहता, बारां जिलाध्यक्ष रामकरण मेहता तथा युवा इकाई के जिलाध्यक्ष दिनेश मेहता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सदन को पूर्व सरपंच शिवराम मेहता, प्रह्लाद मेहता, आलोक मेहता, रामेश्वर मेहता, बृजमोहन मेहता, रामेश्वर मेहता एवं निलेश किराड़ ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के महासचिव घनश्याम मेहता, शिक्षाविद मानक मेहता, रमेश धाकड़, समिति के कोषाध्यक्ष रमेश चंद मेहता, कोचिंग समिति के सम्भागीय अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता, रामगोपाल मेहता, दीपक मेहता, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य कपिल मेहता, रामावतार मेहता, पूर्व सरपंच हरिशंकर मेहता, धनराज मेहता एवं शिक्षाविद नीरज मेहता सहित सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!