बरेली इंटर कॉलेज बरेली की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता स्लोगन प्रतियोगिता में लिया भाग

बरेली। मतदाता जागरूकता कर देश के मतदाताओं को जन-जन में संदेश देने के लिए उत्तर प्रदेश महिला कल्याण विभाग बरेली के साथ राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने बरेली इंटर कॉलेज बरेली में स्कूल की छात्राओं में मतदाता जागरूकता स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बरेली इंटर कॉलेज बरेली की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार शर्मा, शिक्षिका ज्योति ने सहयोग करते हुए राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु के साथ चार्ट पेपर स्केच पेन मतदाता स्लोगन आकृतियां प्रस्तुत कर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दी।


प्रतियोगिता का परिणाम महिला कल्याण अधिकारी सोनम शर्मा के निर्णय पर जिलाधिकारी बरेली रविंद्र कुमार जी द्वारा पुष्कृत किया जाएगा। मतदाता जागरूक प्रतियोगिता में महिला कल्याण अधिकारी सोनम शर्मा, राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश मौर्य, संरक्षक जेआर गुप्ता, बरेली इंटर कॉलेज बरेली के प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार शर्मा, अध्यापिका ज्योति, पलक मौर्या, तान्या, तनुजा जोशी, झलक गुप्ता, खुशबू राठोर व राधिका आदि 43 छात्राओं ने भाग लिया।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!