इंदिरा गांधी के अपमान पर राजस्थान में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, भाजपा मंत्री से माफी की मांग

प्रमुख संवाद

कोटा, 22 फरवरी 2025 – राजस्थान विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी को लेकर भाजपा मंत्री द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी और कांग्रेस विधायकों के निलंबन के खिलाफ आज कोटा में कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कोटा दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस एवं सेवादल के पदाधिकारियों ने संतोषी नगर चौराहे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया और मंत्री से माफी मांगने एवं निलंबन रद्द करने की मांग की।

इस मौके पर राजस्थान महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव राखी गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ओछी राजनीति कर रही है। दिवंगत नेताओं का अपमान कर और कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर भाजपा सरकार ने अपनी संकीर्ण सोच और तानाशाही रवैया स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने मांग की कि मंत्री तुरंत माफी मांगें और विधायकों का निलंबन रद्द किया जाए।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पार्षद शालिनी गौतम ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को मजबूती दी और ऐतिहासिक फैसले लिए। ऐसे में उनके प्रति भाजपा की अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जोगेंद्र बिरवाल ने कहा कि भाजपा मंत्री का बयान संसदीय मर्यादा के खिलाफ है और कांग्रेस इस तानाशाही के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेगी।

इस प्रदर्शन में प्रमोद त्रिपाठी, श्याम गौतम, हेमराज गौतम, सुभाष सैनिक, अरुण गौतम, खेमराज सिंह टीटू, कपिल शर्मा, अनुराग गौतम, सोनू अब्बासी, बबलू कसाना, नवीन यादव, गफ्फार हुसैन, मोहन सैनी, प्रफुल पाठक, पिंटू कटारिया, संजय जैन, चेतन पारेता सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!