कंज्यूमर कॉन्फ्डरेशन ऑफ इंडिया सी सी आई, राजस्थान द्वारा स्थापना दिवस की सिल्वर जुबली मनाई

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 6 मई। कंज्यूमर कॉन्फ्डरेशन ऑफ इंडिया, सी सी आई राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भीमराव अम्बेडकर छात्रावास , डीसीएम रोड़, कोटा में सीसीआई के स्थापना दिवस के 25 वीं वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) को सीसीआई, कोटा द्वारा छात्रावास में रह रहे छात्रों को उपभोक्ता संरक्षण के विषय में जानकारी दी और उपभोक्ताओं के हितों के प्रेरित करने के लिए शपथ दिलाई।मनोज सोनी ने बताया कि सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सीसीआई सिल्वर जुबली के अवसर पर केक कट कर सभी ने एक दुसरे को में केक और मिठाई खिलाकर जोर शोर से मनाया और संकल्प लिया कि प्रत्येक सदस्य उपभोक्ताओं को जागरूक कर भ्रष्टाचार मुक्त और मिलावट मुक्त भारत बनायेंगे। प्रदेश सचिव लक्की गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर छात्रावास के अध्यक्ष रामलाल टटवाडिया, नईम अली, मनोज सोनी, एडवोकेट ललित पिलाना,एडवोकेट जगदीश मीणा, एडवोकेट प्रमोद राठौड़, सुनीता सोनी, सुनीता गहलोत, पुष्पा सोनी, शबनम अंसारी, सितारा, महावीर, अनिल नायक अर्चना राजावत अखिल राजस्थान उपभोक्ता महासंघ के मनोज विजय, वहाँ मौजूद छात्रावास के छात्र इत्यादि मौजूद रहे

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!