Written by : प्रमुख संवाद
- एलएचवी/एएनएम संघ ऑफ राजस्थान की कार्यकारिणी का विस्तार
कोटा, 18 मई। एलएचवी/एएनएम संघ ऑफ राजस्थान की प्रदेशाध्यक्ष कमला मीणा की सहमति से मधुबाला राज को कोटा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही कोटा जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष गुर्जर, उपाध्यक्ष मोनिका वर्मा, जिलामंत्री कंचन कुमारी, मिडियाप्रभारी पूजा मोदी, सलाहकार संतोष कुमारी, संगठन मंत्री गीता सेन, वरिष्ठ सदस्य कामना सक्सेना, नज्मूनिशा रहमानी, मनीषा पाटनी, गीता शर्मा, फेमिदा बेगम, गीता शर्मा, रश्मि चौहान, हेमलता सामरिया को बनाया गया।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कामना सक्सेना, निर्मला कितावत और नज्मूनिशा रहमानी और संभागीय अध्यक्ष अंसुइया मीणा उपस्थित रहे।