अकलंक उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामपुरा का शानदार रहा 12वीं बोर्ड परिणाम

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 23 मई। रामपुरा स्थित अकलंक उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटा ने एक बार फिर शैक्षिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं के विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के परीक्षा परिणामों में विद्यालय ने शत-प्रतिशत (100%) सफलता हासिल कर गौरवपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है। यह परिणाम विद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और छात्रों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है।

इस अवसर पर अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष जैन बज, सचिव अनिमेष जैन और कोषाध्यक्ष कपिल जैन ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम न केवल विद्यार्थियों के लिए, बल्कि उनके अभिभावकों और पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है।

यह खबर भी देखें 👇

विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ. नीता औदीच्य ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में छात्र *तनिष सैनी ने 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में पल जैन और कला संकाय में कृति जैन ने अपने-अपने संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
डॉ. औदीच्य ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के समय के सदुपयोग, अध्ययन के प्रति उनकी निरंतर रुचि और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष जैन बज, सचिव अनिमेष जैन ने कहा कि अकलंक उच्च माध्यमिक विद्यालय छात्रों को केवल अकादमिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि उन्हें समग्र व्यक्तित्व विकास के अवसर भी प्रदान करता है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बन सकें। इस उत्कृष्ट परिणाम से विद्यालय की शिक्षण पद्धति और शैक्षिक गुणवत्ता एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित हुई है।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!