Written by : प्रमुख संवाद
कोटा 6 अगस्त 2025, भारतीय मजदूर संघ जिला कोटा की बैठक इकाई अध्यक्ष अमित सक्सेना की अध्यक्षता में मानव विकास भवन पर संपन्न हुई।
बीएमएस के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पी. वी. राजेश प्रदेश महामंत्री हरि मोहन शर्मा भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष अमित सक्सेना प्रदेश मंत्री कपिल मालव संभाग संगठन मंत्री पी. के. खरे ने भारत माता, भगवान विश्वकर्मा और बीएमएस के संस्थापक श्रद्धेय दत्तो पंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की।

जिलामंत्री रवि गौतम ने बताया कि बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, सदस्यता विस्तार अभियान, प्रत्येक कार्यकर्ता तक संघ की नीति एवं विचार पहुंचाने, तथा कार्यक्रम की तैयारियों पर विशेष चर्चा हुई।
प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए नियमित श्रमिक संपर्क एवं कार्यस्थलों पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं क्षेत्रीय संगठन मंत्री पी. वी. राजेश ने संगठन की जड़ों को मजबूत करने हेतु मूलभूत स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता श्रमिक हितों के लिए सजग प्रहरी की भूमिका निभाए। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश विकास प्रकोष्ठ प्रभारी बृजेश कांत, कोटा पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी अवधेश मिश्रा प्रसारण निगम प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह हाडा, राजेंद्र शर्मा, जगमोहन शर्मा, घनश्याम ओझा, प्रसारण से अमित शर्मा,रवि पाराशर वितरण से चेतन गौड़, हरीसिंघ रावत, भारतराम सैनी, रविंद्र मालव, उत्पादन से वीरेंद्र कश्यप, पोस्टल से नरेंद्र अग्रवाल, मनोज मीणा, रेलवे इकाई के दीनदयाल सैनी, दिनेश शर्मा, इत्यादि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
