सुपोषित मां अभियान: गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किये

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा/ सिमलिया, 17 अगस्त।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के नेतृत्व में सांगोद विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे सुपोषित मां अभियान के तहत रविवार को सिमलिया भाजपा मण्डल की ग्राम पंचायत पोलाई कलां, सीमलिया, भौंरा, बंबोरी, गढ़ेपान में गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से अभियान संचालित किया जा रहा है।

सिमलिया मंडल अध्यक्ष उछमा मीणा ने बताया कि सोमवार को ढोटी, चौमा मालियान, भांडाहेडा और रेलगांव ग्राम पंचायत के सुपोषण किट का वितरण होगा। उन्होंने बताया कि सभी गर्भवती महिलाएं एवं संबन्धित परिजन अपना सुपोषित आईडी कार्ड एवं फॉलोअप कार्ड लेकर अपना किट प्राप्त कर सकेंगी।

इस अवसर पर भीमराज मीणा, रेखा गोचर सरपंच गढ़ेपान, राजनीता मेघवाल जिला परिषद सदस्य, गिरिराज तिवारी, राजेश मीना पोलाई, जवाहरलाल मीणा मंडल महामंत्री, हनुमान गोचर सरपंच प्रतिनिधि गढ़ेपान, बुद्धिप्रकाश मीना, मनोज तिवारी समेत कईं लोग मौजूद रहे।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!