कोटा में लगेंगी नई गैर प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयां, 22 हैक्टेयर से अधिक की भूमि आवंटित

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा/ कनवास, 27 अगस्त।
सांगोद विधानसभा क्षेत्र के कढोटी गांव में रीको का इंडस्ट्रियल एरिया घोषित होने पर बुधवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने हर्ष व्यक्त किया है। घोषणा के बाद ऊर्जा मंत्री नागर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले उन्होंने सीएम भजन लाल का आभार जताते हुए कहा कि इससे सांगोद विधानसभा क्षेत्र, कोटा जिले और संपूर्ण हाडोती क्षेत्र की औद्योगिक संभावनाओं को पंख लगा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार प्रदेश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को गति देने के लिए निरन्तर कदम उठा रही है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल ने भूमि आवंटन के दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोटा जिले में गैर प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए कनवास तहसील के ग्राम ढोटी में कुल 22.78 हैक्टेयर भूमि के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह भूमि राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम लिमिटेड (रीको) को आवंटित की गई है।

ऊर्जा मंत्री नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय से क्षेत्र में औद्योगिक और आधारभूत संरचना का विकास होगा एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में वृद्धि भी होगी।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!