विश्व हिंदू परिषद की संस्कार शालाओं का वार्षिक उत्सव भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न

Written by : प्रमुख संवाद


कोटा, 11 नवंबर 2025।
विश्व हिंदू परिषद कोटा महानगर सेवा विभाग द्वारा संचालित संस्कार शालाओं का वार्षिक उत्सव मंगलवार को घोड़े वाले बाबा चौराहा स्थित टिलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बड़े उत्साह, अनुशासन और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विहिप सह संयोजक मीडिया प्रभारी सुनील पोकरा ने बताया कि नन्हे बालक-बालिकाओं द्वारा गणेश वंदना और सरस्वती वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम का संचालन शिवाजी प्रखंड दुर्गा वाहिनी संयोजिका एवं बालाजी संस्कारशाला की आचार्या सोनिया कंवर ने किया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय सेवा प्रमुख अजय पारीक मुख्य वक्ता रहे, जबकि राजेंद्र अग्रवाल मुख्य अतिथि और हरगोविंद विजय कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों का स्वागत उपर्णा पहनाकर किया गया।

सेवा विभाग के महानगर सेवा प्रमुख हरिओम शर्मा एवं सहसेवा प्रमुख ओम बेरवा ने बताया कि वर्तमान में कोटा महानगर में 27 संस्कार शालाएं संचालित हैं। इन शालाओं में सेवा बस्तियों के बच्चों को सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्य, गुरुजनों एवं मातापिता के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और जीवन मूल्यों की शिक्षा दी जाती है।

कार्यक्रम में लगभग 200 बालक-बालिकाओं ने विविध प्रस्तुतियों से समा बाँध दिया।
इनमें एकल एवं सामूहिक गीत, नाट्य मंचन, मंत्रोच्चारण, लोकनृत्य और देशभक्ति गीतों पर नृत्य शामिल रहे।

  • कृष्णा संस्कार शाला के बच्चों ने संयुक्त देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।
  • भारती संस्कार शाला की बालिकाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी।
  • प्रताप संस्कार शाला की बालिकाओं ने महामृत्युंजय मंत्र का गायन किया।
  • ज्ञान संस्कार शाला की बालिकाओं ने राजस्थान की लोक संस्कृति पर आधारित “खम्मा घणी” नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उत्सव के अंत में सभी संस्कार शालाओं को पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का समापन भोजन मंत्र के साथ हुआ, जिसके बाद सामूहिक भोजन की व्यवस्था रही।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
संघ विशेष संपर्क प्रमुख ओमजी त्रिपाठी, प्रांत सहमंत्री युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, प्रांत सेवा प्रमुख देवीलाल गोचर, प्रांत अर्चक पुरोहित रौनक आनंद, मातृशक्ति संयोजिका सुमन खंडेलवाल, सहसंयोजिका रानी पारीक, संतोष शर्मा, संस्कारशाला निरीक्षक कविता, शिव कला, ममता, पूजा मित्तल, दीप्ति शर्मा, मेघा विद्या, अनीता, दिव्या गोस्वामी, विमला, गिरिजा, कौशल, बबली,
तथा बजरंग दल प्रांत संयोजक योगेश रेनवाल, प्रांत सहसेवा प्रमुख बनवारी जोशी, विभाग संगठन मंत्री लक्ष्मीचंद जांगिड़, विभाग मंत्री नंदलाल प्रजापति, महानगर मंत्री आशीष शर्मा, मुकेश शर्मा, राजू सुमन सहित अनेक पदाधिकारी, आचार्याएं, अभिभावक एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!