मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा देहात के पदाधिकारियों संग की सीधी समन्वय बैठक

Written by : प्रमुख संवाद


कोटा, 6 दिसम्बर। ।मुख्यमंत्री निवास जयपुर में कोटा देहात के जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित हुई, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठोर, सांसद CP जोशी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठोर उपस्थित रहे। वरिष्ठ नेतृत्व ने जिले की संगठनात्मक स्थिति का विस्तृत फीडबैक लिया और पदाधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया।

बैठक में जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, जिला प्रभारी इन्द्रजीत सिंह झाला, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, जिला महामंत्री ललित शर्मा, रामगंजमंडी से जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र काला, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल गर्ग, युवा मोर्चा अध्यक्ष युधिष्ठिर खटाना, नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल, मंडल अध्यक्ष शैलेश काला, विकास चौहान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने पाँच वर्षों में जितने कार्य किए, उससे अधिक विकासात्मक कार्य भाजपा सरकार ने मात्र दो वर्षों में पूरे किए हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच मजबूती से रखें तथा जिन कार्यों का समाधान बाक़ी है, उन्हें सरकार तक पहुँचाएँ ताकि उनका त्वरित निराकरण किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने नगर पालिका एवं पंचायत चुनावों को देखते हुए पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने, जनसंपर्क बढ़ाने और उपलब्धियों को व्यापक रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठोर ने जानकारी देते हुए कहा कि 12 दिसंबर से 28 दिसंबर तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विशेष रथ यात्राएँ संचालित की जाएँगी। ये रथ प्रत्येक गाँव और ढाणी तक पहुँचकर सरकार के दो वर्षों के विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुँचाएँगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान संगठन को और मजबूत करेगा तथा जनता तक सही जानकारी पहुँचाने का प्रभावी माध्यम बनेगा।


Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!