डॉ. सतीश पूनियां के कोटा दौरे में कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह, दिवंगत नेताओं को दी श्रद्धांजलि

Written by : Sanjay kumar


कोटा। 10 दिसम्बर। भाजपा हरियाणा प्रभारी एवं राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के कोटा आगमन पर कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भव्य स्वागत किया। सर्किट हाउस परिसर में सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ती रही और पूरे दिन शहर में उत्साह का माहौल बना रहा।

डॉ. पूनियां ने सर्किट हाउस में आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती, क्षेत्रीय विकास और आगामी राजनीतिक दिशा पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव और स्थानीय मुद्दे साझा किए।

जिला महामंत्री मुकेश विजय ने बताया कि कोटा प्रवास के दौरान डॉ. सतीश पूनियां ने हाड़ौती के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक स्व. विजय सिंह पलायथा, राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता स्व. भरत सिंह कुंदनपुर तथा कोटा के पूर्व जिला प्रमुख गोविंद सिंह परमार के बड़े भाई स्व. मानसिंह परमार के निधन पर उनके निवास स्थानों पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दी।

इसके अलावा डॉ. पूनियां ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत से उनके निवास पर भेंट कर आत्मीय मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम जानी।

डॉ. पूनियां ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की असली शक्ति हैं और प्रदेश में विकासोन्मुख राजनीति को आगे बढ़ाने में कोटा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार और सार्वजनिक जीवन में सकारात्मक योगदान के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, वरिष्ठ नेता पंकज मेहता, अजमेर जिला प्रभारी हेमंत विजयवर्गीय, निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष मुकुट नागर, डॉ. एलएन शर्मा, पूर्व चेयरमैन साबिर भाटी, पूर्व जिला महामंत्री मुकेश विजय सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके साथ ही महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। कोटा प्रवास के दौरान डॉ. पूनियां कई धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भी सम्मिलित हुए।


Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!