इनर व्हील क्लब कोटा की आधिकारिक विजिट संपन्न, सेवा परियोजनाओं की सराहना

Written by : प्रमुख संवाद

कोटा, 27 जनवरी। इनर व्हील क्लब की प्रांतीय अध्यक्ष बिंदु गुप्ता एवं प्रांतीय सचिव रचना शाह की आधिकारिक क्लब विजिट 26 जनवरी को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-77 स्थित परिसर में जिला अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
इसके पश्चात भारत होटल में क्लब अध्यक्ष चारू जैन के नेतृत्व में क्लब की सभी सदस्यों ने प्रांतीय अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कोटा इनर व्हील क्लब की सदस्य एवं एसोसिएशन काउंसलिंग मेंबर स्वाति गुप्ता की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
प्रांतीय अध्यक्ष बिंदु गुप्ता ने क्लब द्वारा संचालित सामाजिक गतिविधियों एवं परियोजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में क्लब द्वारा किए जा रहे प्रयास प्रेरणादायक हैं। क्लब सचिव द्वारा विभिन्न परियोजनाओं की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की गई, जिसे प्रांतीय अध्यक्ष ने सराहा एवं सदस्यों को गरिमा के साथ निरंतर सेवा कार्य करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन अर्चना अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष चारू जैन, सचिव नीरजा कोहली, कोषाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, आईएसओ राजरानी श्रृंगी, सीसी तनुजा खन्ना सहित कार्यकारिणी सदस्य पूनम गोयल एवं सभी सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।
सेवा कार्यों के अंतर्गत मूक-बधिर कन्याओं को पाँच-पाँच हजार रुपये की एफडी प्रदान की गई तथा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के उपचार हेतु कोटा ब्लड बैंक को ₹60,000 की सहायता राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में क्लब उपाध्यक्ष डॉ. नीता जैन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आधिकारिक क्लब विजिट का समापन प्रोजेक्ट डायरेक्टर निशा जैन के मार्गदर्शन में किया गया।

Pramukh Samvad

ताजा खबरों को देखने के लिए प्रमुख संवाद से जुड़े

https://www.pramukhsamvad.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!