Written by : लेखराज शर्मा
बारां, 15 फरवरी।को एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल हनोतिया शाहाबाद में वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह का आयोजन धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर बाराँ रोहिताश्व सिंह तोमर रहे, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक बाराँ अभिषेक अंडासू रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त कलेक्टर व सहरिया परियोजना अधिकारी जबर सिंह द्वारा की गई । विद्यालय की प्राचार्या पूनम गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिला कलेक्टर महोदय ने अपने संबोधन में सभी छात्रों से कहा कि किसी भी चीज में बुराइयां बताना बहुत आसान होता है जबकि अच्छाई बताना बहुत कठिन काम होता है इसलिए सभी छात्र सफलता प्राप्त करने के लिए पूर्ण अनुशासन में रहे एवं समय का पूर्ण सदुपयोग करें । कार्यक्रम में छात्रों द्वारा रोचक प्रस्तुतियां दी गयी जिनमें सहरिया स्वांग नृत्य, ट्राइबल भील डांस टिमली,पिरामिड डांस, मोटिवेशनल प्ले आदि शामिल थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर बाराँ रोहिताश्व सिंह तोमर ने सहरिया नृत्य व ट्राइबल भील डांस टिमली में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को एप्रीसिएशन लेटर देने की घोषणा की। कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथियों में उप जिला कलेक्टर सुनील कुमार , तहसीलदार शाहाबाद अनीता सिंह , अधिशासी अभियंता जयपुर विद्युत निगम लिमिटेड , अधिशासी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग , अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग , सामुदायिक चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र देवरी प्रभारी डॉक्टर श्रवण शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे । कार्यक्रम में बच्चों को पारितोषिक वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 12 के छात्रों को विदाई भी दी गई । कार्यक्रम में मंच संचालन राहुल यादव पीजीटी इंग्लिश व तनुप्रिया जैन टीजीटी साइंस द्वारा किया गया
यह भी देखें 👇
